Featured

हल्द्वानी में दो दिवसीय जोहार मेले का शानदार आगाज

जोहार सांस्कृतिक वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में हल्द्वानी में आज से दो दिवसीय जोहार महोत्सव के भव्य आयोजन का शुभारम्भ किया गया. महोत्सव का शुभारंभ हल्द्वानी के मेयर डॉक्टर जोगिंदर रौतेला द्वारा किया गया.

जवाहर महोत्सव के पहले दिन में शौका समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर विहंगम शोभायात्रा भी  निकाली गयी. जोहार महोत्सव के मौके पर शौका समाज ने एक दूसरे को कार्यक्रम की बधाई भी दी.

महोत्सव में जोहार के पहनावे और लोककला, संस्कृति के प्रदर्शन के आलावा पारंपरिक खानपान के स्टॉल भी लगाए हुए हैं. जोहारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में हर बार कि तरह इस बार भी उत्तराखण्ड के लोकप्रिय लोक गायकों के संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं.

महोत्सव में जोहार के जैविक खाद्यान्न, जड़ी-बूटियों और हस्तशिल्प की खरीद-बिक्री के स्टाल भी लगाए गए हैं. यहां लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • जोहार के कलाकारों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रम की फ़ोटो तो आपने डाली नहीं। सिर्फ छोलिया नृत्य की फ़ोटो डाली है।

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

6 days ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

1 week ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

1 week ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

1 week ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

1 week ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago