हैडलाइन्स

उत्तराखण्ड निकाय चुनावों में भीतरघातियों का बोलबाला

नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने की साथ ही उत्तराखण्ड का राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. भाजपा, कांग्रेस के अलावा उत्तराखण्ड लोक वाहिनी, उत्तराखण्ड क्रांति दल और आप ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है.

भाजपा, कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही पार्टियों के भीतर से असंतोष के स्वर भी मुखर होने लगे हैं. राज्य का शायद ही कोई चुनाव ऐसा हो जिसमें इन दोनों बड़े राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर असंतोष और बगावत के तेवर न दिखाई देते हों. निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही एक बार फिर असंतोष और बगावत के झंडे उठाये जा चुके हैं.

सत्ता-विपक्ष दोनों के लिए असंतुष्टों, बागियों और भीतरघातियों से पार पाने की चुनौतियाँ सामने हैं. शायद ही कोई सीट हो जहां दोनों प्रमुख दल इन स्थितियों का सामना न कर रहे हों. पार्टियों से नाराज होकर दल बदलने, निर्दलीय के तौर पर नामांकन करवाने तथा सामूहिक इस्तीफे की घोषणा करने की जोरदार शुरुआत हो चुकी है. कई स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के भीतर रहकर अपने ही उम्मीदवार को हारने के लिए चक्रव्यूह रचना भी शुरू कर दी है.

निकाय चुनावों की कई सीटों में पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गज राजनेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. ऐसे में असंतुष्टों ने पार्टियों और आला नेताओं के माथे पर शिकन ला दी है. शीर्ष राजनेता अब मान मुनौव्वल की कवायद में जुटे हुए हैं. यह तय है कि विधानसभा चुनावों की तरह ही असंतुष्ट और बागी निकाय चुनावों के नतीजों को निर्णायक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं. पक्ष-विपक्ष के लिए असंतुष्टों को नाथना इस वक़्त कि बड़ी चुनौती है. दोनों दलों का नेतृत्व रायता समेटने में जुटा हुआ है.

निकाय चुनाव का कार्यक्रम

नामांकन:- 20, 22 व 23 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 से 5 बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच:- 25 व 26 अक्तूबर 2018
नामांकन पत्रों की वापसी:- 27 अक्तूबर 2018
निर्वाचन प्रतीक आवंटन:-29 अक्तूबर 2018
मतदान:-18 नवंबर 2018 (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना:-20 नवंबर 2018

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

खड़कमाफी के जीवन में एक दशक से विचरते एकदंत गजराज

खड़कमाफी के जंगलों और आबादी के बीच पिछले लगभग एक दशक से एक परिचित छाया…

24 seconds ago

क्या उत्तराखंड, पारिस्थितिक वहन क्षमता को लागू कर सकता है?

हाल ही में मेरी उत्तराखंड यात्रा, हरिद्वार, मसूरी, देहरादून और टिहरी, ने मुझे यह गहरा एहसास कराया कि…

3 weeks ago

कानिया के प्रेम में दीवानी सुबनी : लोककथा

रात ढलते ही जब सुबनी और लाली दोनों बहनें पानी भरने के लिए गाँव के…

4 weeks ago

चीड़ की छाल को कलाकृतियों का रूप दे रहा एक कलाकार

चीड़ के जंगल उत्तराखण्ड के कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र में 900 से 1500 मीटर की ऊंचाई पर बहुतायत में पाये…

4 weeks ago

मेरी यादों का पहाड़ : एक बहुआयामी किताब

2013 सन् में नेशनल बुक ट्रस्ट ने देवेन्द्र मेवाड़ी की किताब 'मेरी यादों का पहाड़' छापकर सराहनीय…

4 weeks ago

पहाड़ की पुकार जो खींच ले गई मुझे

नौ साल बाद पिथौरागढ़ जा रहा था. पिछले कुछ वर्षों में जब भी छुट्टी मिली, बेटी…

4 weeks ago