Featured

नैनीताल की संगीता बुधलाकोटी बनीं मिसेज यूनीवर्स

नैनीताल की रहने वाली संगीता बुधलाकोटी ने हाल ही में खुशी इवेंट द्वारा आयोजित मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में 212 अन्य देशी-विदेशी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. साथ ही उन्होंने मिसेज यूनिवर्स मल्टीटैलेंटेड का खिताब भी अपनी झोली में डाला. (Mrs Universe Sangeeta Budhlakoti)

मालूम हो कि नैनीताल के डीएसबी कैम्पस में पत्रकारिता का अध्ययन कर रही संगीता इसके पहले भी इससे अनेक टीवी शोज वगैरह जीत चुकी हैं. (Mrs Universe Sangeeta Budhlakoti)

मॉडलिंग, फैशन, कोरियोग्राफी, अभिनय और गायन सभी क्षेत्रों में उनका अच्छा खासा दखल है.

आगरा के मशहूर ताज होटल में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में प्रोग्राम के निर्देशक रौनक सोलंकी के साथ मशहूर डिजाइनर आकांश अग्रवाल और रितिका भी उपस्थित थे. अनमोल चौधरी, जसी गिल और बब्बर राय ने निर्णायक की भूमिका अदा की. (Mrs Universe Sangeeta Budhlakoti)

संगीता ने मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीतने का पूरा श्रेय अपने परिवार और अपनी मेहनत को दिया.

अपने फेसबुक पेज Elite Mrs India 2nd runner up Sangeeta Budhlakoti पर अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए संगीता ने लिखा है:

नाम: संगीता बुधलाकोटी,
ऊंचाई: 5'9''
मिस कुमाऊं सिंटीलेटिंग स्माइल 2016
मिसेज उत्तराखंड 2016
किमाया फैशन वीक 2016
ग्रीनलैंड फैशन वीक 2017
परम्परा रास शोज टॉपर इवेंट 2017
एलीट मिसेज इण्डिया सेकेण्ड रनर अप विनर 2017
एलीट मिसेज इंडिया टॉप मॉडल विनर 2017
एलीट मिसेज इंडिया बेस्ट कैटवॉक 2017
मिस फ्रेशर फॉर मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट 2018
बेस्ट फैशन कोरियोग्राफर मिस्टर एंड मिसेज स्टाइल एशिया 2019

हाल के दिनों में उत्तराखंड की अनेक लड़कियों/ महिलाओं ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हुई सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में अपना नाम दर्ज कराया है. इस सूची में अजिता बिष्ट और लावण्या त्रिपाठी का नाम लिया जा सकता है. काफल ट्री ने इन दोनों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए आलेख पोस्ट किये थे. इन पर लगे आलेखों को इन लिंक्स पर पर जा कर पढ़ा जा सकता है:

मिस उत्तराखंड के ख़िताब के बाद दर्जनों फ़िल्में करने वाली लावण्या त्रिपाठी
उत्तराखण्ड की अजिता बिष्ट को मिसेज सिंगापुर का टाइटल

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

3 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago