Featured

निमक का है हरामी यह खुदा भेजा क्यों हिन्दुस्तां

गढ़वाल शैली की चित्रकला के प्रवर्तक महान चित्रकार और कवि मौलाराम (1743-1833) की कला बहुत लम्बे समय तक जनता के सम्मुख न आ सकी. उनकी मृत्यु के करीब डेढ़ सौ सालों बाद बैरिस्टर मुकुंदीलाल ने उनके काम से आधुनिक संसार को परिचित कराया. माना जाता है कि मौलाराम के वंशजों को दाराशिकोह का पुत्र सुलेमान शिकोह 1658 में अपने साथ लेकर गढ़वाल आया था. वह औरंगजेब से भयाक्रांत होकर भागता फिर रहा था. मौलाराम के पुरखों का खानदानी पेशा सुनार का था लेकिन मौलाराम ने न केवल चित्र और कविताओं की रचना की, उन्होंने हिंदी पद्य में ‘गढ़वाल राजवंश का इतिहास’ भी लिखा. (Mola Ram Garhwali Painter Poet)

मौलाराम ने अपने जीवनकाल में अंग्रेजों को कुमाऊँ-गढ़वाल में आते और पाँव पसारते देखा था. (Mola Ram Garhwali Painter Poet) एक सचेत कवि के रूप में उन्होंने अपने समय की सच्चाई को कलमबंद किया. प्रस्तुत हैं उनकी कुछ दुर्लभ कविताएं:

मौलाराम

फिरंगी राज: मौलाराम की कविताएं

1.

फिरंगे दिलफरेबी यह मुलुक जर चाहता लिया
पराया माल यह तकता जिनाही फेल वाला है
निमक का है हरामी यह खुदा भेजा क्यों हिन्दुस्तां
करै बदफैलई सबसे पराई कांच चढ़ता है.  

2.

इनसाफ की अदालत आलम सौं उठ गयी, बैठी है पुलिस आन कै सब रीत छुट गयी.
चोरी करै जो चोर न जिनस दिलावतै, बांधै जो कोई दुजद को सादेहु बुलावतै.
सादेह कहै जो बात सौई मानते हैं सांच, चोरी बगल के बीच न करता है कोई जांच.
साहु के दाम लेके ऋणी देते हैं जवाब, मकदूर नहीं उनका जो कर सकै खराब.
नादान हुवै दाना खिरदमंद उठ गए, कंगाल बने साह साहूकार लुट गए.

डॉ शिवप्रसाद डबराल : जिन्होंने अपनी जमीन बेचकर भी उत्तराखंड का इतिहास लिखा

3.

गवाही जो कहै घुस खाया सौ मंजूर होता है
सदर के बीच में जाली फरेबी का सुधरता है
गया इनसाफ आलम में गवाही के बधाई है
हुआ दोगर खुदा पैदा सभी सेती झगड़ता है
फिर सांचे तड़पते सब कोई सुनता नहीं उनकी
खुशी अलमस्त हैं झूठे गवा मजलूस में भिड़ता है.

4.

सभी छाड़ अंग्रेज को हो वगल्ल
बिना जंग ईंह आप ही हो पागल्ल
जहौं के तहौं हैं फिरंगी जपत
करै बादसा बादसाही तखत
फिरंगी सभी भाज टापू बसै
कलकते में आमल रहै हिन्द का
जपत हो खजाना सभी रिंद का
करै ऐश विसियार हजरत दुनी
हुक्म ईंह खुदा  का हुआ भी चुनी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago