Featured

उत्तराखंड पुलिस का ‘मिशन हौसला’ एक उम्मीद है हमारे लिए

मिशन ‘हौसला’ एक उम्मीद है उत्तराखंड के लिए. इसे वो लोग अंजाम दे रहे हैं जिनके लिए आपके मन में हज़ार शंकाएं हैं. उसे रखिए. शंकाएं और सवाल ही अंततः संस्थाओं के सबसे काबिल दोस्त साबित होते हैं. लेकिन फिलवक्त इनपर भरोसा करिए.
(Mission Hausla Uttarakhand Police)

भरोसा इसलिए क्योंकि हमने–आपने अपनी खत्म हो चुकी सामूहिक जिम्मेदारियों, निष्प्राण नागरिक अधिकारों और गर्क हो चुकी सिविक सेंस से खुद ऐसे हालात पैदा होने दिए हैं जिनपर हमारा न्यूनतम अधिकार भी नहीं रहा.

अब हम सब कुल मिलाकर आपदा और अपराधों के उस दरिया में मझधार हैं कि अपना खेवनहार चुन सकें ऐसा न तो विवेक रह गया है, न हिम्मत, न ही हौसला.

इसलिए इस मिशन पर भरोसा और एक न्यूनतम सी ही सही, उमीद भी रखिए.
(Mission Hausla Uttarakhand Police)

कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में उत्तराखंड पुलिस मिशन हौसला के तहत लोगों को दवाइयां, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, राशन सहित हर ज़रूरी सेवा उपलब्ध करा रही है. इस मिशन के तहत प्रदेश सभी जनपदों में कोविड कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है. उनके नोडल अधिकारियों के नंबर पर सम्पर्क कर किसी भी सहायता के लिए कह सकते हैं. आप निराश नहीं होंगे, अपने सीमित संसाधनों और असीमित प्रयासों से टीम आपको हर संभव  मदद करेगी.

यकीन जानिए, इस लिस्ट में और इनसे इतर इस टीम में शामिल में सैकड़ों लोग हैं जो इस घने अंधकार में हौसले की किसी भी लौ को बुझने से बचाने में अपनी जान लड़ा देंगे.
(Mission Hausla Uttarakhand Police)

यह पोस्ट अमित श्रीवास्तव की फेसबुक वाल से ली गयी है. उत्तराखंड में अधिक से अधिक लोगों की मदद हो सके इसके लिये पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें- सम्पादक काफल ट्री

अमित श्रीवास्तव

उत्तराखण्ड के पुलिस महकमे में काम करने वाले वाले अमित श्रीवास्तव फिलहाल हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं.  6 जुलाई 1978 को जौनपुर में जन्मे अमित के गद्य की शैली की रवानगी बेहद आधुनिक और प्रयोगधर्मी है. उनकी तीन किताबें प्रकाशित हैं – बाहर मैं … मैं अन्दर (कविता) और पहला दखल (संस्मरण) और गहन है यह अन्धकारा (उपन्यास). 

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल

पिछली कड़ी : कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे का बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व : इतिहास से…

3 days ago

घी संक्रान्ति का लोक विज्ञान

उत्तराखंड अपनी निराली संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां के लोक जीवन के कई…

5 days ago

दुनिया ने अपनाया और अपनों ने भुलाया : जन्मदिन विशेष

‘‘...हिमालय के दूर-दराज गाँव के अत्यंत विपन्न परिवार में जन्मा एक छात्र नोबेल विजेता भौतिकशास्त्री…

1 week ago

गलगोटिया वाला कॉपी नहीं, असली नवाचार है अल्मोड़ा के रवि टम्टा का ड्रोन

अल्मोड़ा के काफलीखान गांव के रवि टम्टा ने जब अपने बनाए फ्लाइंग व्हीकल "हापिडा स्काईनेक्स"…

1 week ago

लोक गायिकाओं का समृद्ध इतिहास रहा है पहाड़ो में

उत्तराखंड के पहाड़ों में लोकगीत और लोकनृत्य केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि यहां की सामाजिक-सांस्कृतिक…

2 weeks ago

कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे का बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व : इतिहास से जनआंदोलन तक

पिछली कड़ी : हिमालय की सामाजिक-आर्थिक संरचना पर प्रोफेसर पूरन चंद्र जोशी कुमाऊं को विशिष्ट…

2 weeks ago