समाज

उत्तराखंड में शराब की बिक्री के चौंकाने वाले आंकड़े

कल देश के कई हिस्सों में शराब की दुकानें खुलने के बाद सड़कों पर खूब भीड़ देखी गयी. उत्तराखंड के देहरादून और हल्द्वानी जैसी जगहों पर भीड़ अनियंत्रित भी हो गयी. शराब की दुकान खुलने के दुसरे दिन भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई. (Liquor Sales After Lock-down In Uttarakhand)

आज का दिन ढलते-ढलते शराब की दुकानों के सामने भीड़ काफी कम हो चुकी थी. इसका एक कारण बहुत सी शराब का स्टॉक खत्म होना था. इस बीच कल के दिन शराब की बिक्री के चौकाने वाले आकड़ें भी सामने आ रहे हैं.

आबकारी विभाग की मानें तो बीते दिन माने 4 मई के दिन शराब की दुकानों के आगे दो-दो किमी लम्बी लाइनें देखने को मिली. एक ख़बर के अनुसार केवल देहरादून में ही 1 करोड़ 34 लाख की शराब की बिक्री हुई.

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अधिकाँश राज्यों से रिकार्ड तोड़ शराब की बिक्री की खबरें आ रहीं है. दिल्ली की सरकार ने इस मौके को भुनाते हुए शराब पर एमआरपी का 70 प्रतिशत टैक्स के रूप में लगा दिया है. आंध्रप्रदेश की सरकार ने अब तक सबसे ज्यादा 75% का टैक्स लगाया है. (Liquor Sales After Lock-down In Uttarakhand)

उत्तराखंड में अधिकाँश जिलों में महंगे ब्रांड खत्म होने की खबर भी आ रही है. खबरों में कहा जा रहा है कि दुकानों में अब घटिया शराब की बोटल ही बची हैं. शराब प्रेमी मज़बूरी में वही खरीद भी रहे हैं. (Liquor Sales After Lock-down In Uttarakhand)

शराब की बिक्री से आने वाला राजस्व उत्तराखंड सरकार की आय का एक मुख्य स्त्रोत है. पहले एक महीने में शराब की दुकानें बंद होने से सरकार के खजाने में भारी कमी की बात पहले से ही की जा रही थी.

इस बीच उत्तराखंड में नैनीताल जिले का एक वीडियो भी सोशियल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. भयंकर ओलावृष्टि के बीच शराब के लिए खड़े लोगों के अनुशासन और संयम को लेकर सोशियल मीडिया में खूब चर्चा है. कोरोना वारियर नाम से सोशियल मीडिया में वायरल इस वीडियो को देखिये :

वीडियो सोशियल मीडिया से साभार

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago