Featured

पेरिस ओलम्पिक में लक्ष्य सेन ने जीत के साथ किया डेब्यू

पेरिस ओलम्पिक में उत्तराखंड के सितारे

अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन इस बार पेरिस ओलम्पिक में शिरकत कर रहे हैं. दुनिया भर को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके लक्ष्य सेन का यह ओलम्पिक डेब्यू भी है. पेरिस ओलम्पिक में लक्ष्य ने अपनी शुरूआत जीत के साथ की है.
(Lakshy Sen Olympic 2024 Update)

लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल वर्ग के मैच में केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराया. मुकाबले में दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी कॉर्डन के खिलाफ लक्ष्य का प्रदर्शन दमदार रहा. ग्वाटेमाला के रहने वाले खिलाड़ी कॉर्डन चौथी बार ओलम्पिक में शिरकत कर रहे हैं.  

लक्ष्य सेन ने 10 साल की उम्र में पहला अन्तराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया था. सिंगापुर इंटरनेशनल 2011, अंडर 11 उनका पहला अन्तराष्ट्रीय खिताब था. लक्ष्य सेन के नाम अनेक बड़े कारनामे रहे हैं जिनके चलते अल्मोड़ा जैसे छोटे से नगर अक्सर राष्ट्रीय सुर्ख़ियों में बना रहता है.
(Lakshy Sen Olympic 2024 Update)

लक्ष्य सेन मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के रस्यारा गाँव के हैं. अल्मोड़ा के तिलकपुर मोहल्ले में स्थित उनके घर में बना बैडमिन्टन का कोर्ट लक्ष्य सेन के दादाजी द्वारा ने ही बनाया. इसी बैडमिन्टन कोर्ट में दिन-रात मेहनत कर लक्ष्य सेन ने आज यह मुकाम हासिल किया है.

लक्ष्य सेन के पिता धीरेन्द्र सेन और दादाजी चन्द्रलाल सेन दोनों ही ख्याति प्राप्त बैडमिन्टन खिलाड़ी रह चुके हैं. चन्द्रलाल सेन के विषय में एक लम्बा आलेख यहां पढ़िये:  चन्द्रलाल सेन जिनके पोते आज विश्व चैम्पियन हैं
(Lakshy Sen Olympic 2024 Update)

 –काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • अल्मोड़ा के निवासी ने अपने ओलंपिक देबू में पहले मैच मेंप्रतिपक्षी को दो सेटों में हराकर सफलता अर्जित की है।।
    भारत को विशेष कर उत्तराखंड निवासियों को उम्मीद है कि वह इस इवेंट में गोल्ड मेडल अवश्य भारत को दिलाएंगे।
    हम सभी खेलप्रेमियो की हार्दिक शुभकामनाएं लक्ष्य सेन के भविष्य के लिए⚘⚘

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago