समाज

पूरन दा और उनकी चलती-फिरती काफल की दुकान

गर्मियों के आने की आहट के साथ आ जाता है पहाड़ों का रसीला काफल. हर साल अपने रुप से हर किसी का मनमोह लेना वाला यह फल साल दर साल आम आदमी की जेब से दूर होता जा रहा है. कुछ साल पहले पांच रुपए में जितने काफल आते थे अब पचास में भी आ जाएं तो गनीमत है.
(Kafal Vendor Puran Da Uttarakhand)

काफल के 500 रुपए किलो बिकने की खबरों के बीच अल्मोड़ा के करबला में आप को आजकल जलना के पूरन जी अपनी मारुती ऑल्टो कार की डिग्गी से सुबह-सुबह काफल बेचते मिल जायेंगे. ये वही करबला है जहां स्वामी विवेकानंद को उनके अल्मोड़ा यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उनकी थकान मिटाने के लिए ककड़ी खिलाई थे.

हैरानी की बात यह है कि जब काफल के नाम पर मनमाने दाम वसूले जा रहें हैं तब पूरन दा आपको काफल सिर्फ 100 रुपए किलो दे रहे हैं. जी हां सिर्फ 100 रुपए में पूरे एक किलो काफल. पूरन दा जलना के के रहने वाले एक सरल पहाड़ी व्यक्ति हैं. जलना अल्मोड़ा से तकरीबन 1 घण्टे की दूरी पर एक छोटी सी जगह है जो वहां से दिखने वाले सुंदर हिमालय के अलावा वहां होने वाले काफलों के लिए भी प्रसिद्ध है.
(Kafal Vendor Puran Da Uttarakhand)

पूरन दा से बात कर करने पर पता चलता है कि उनकी एक छोटी सी परचून की दुकान भी है और साथ ही वह टैक्सी चालक भी हैं. एक सीधा सादा पहाड़ी पूरन दा आज के दौर में भी सादगी, ईमानदारी और उद्यमता की मिसाल ही तो है जो बगैर कुछ कहे अपने काम से बेरोजगारी को अपने काम से शिकस्त दे रहा है.

पूरन दा एक दिन में कुछ घंटों में ही 25 से 30 किलो काफल बेच लेते हैं और फिर अपनी गाड़ी में सवारी बैठा कर वापस चल देते हैं जलना की ओर अगली सुबह ताज़े काफलों को लेकर अल्मोड़ा लाने के लिए. हमने पूरन दा से आग्रह किया कि वह इसी तरह खुबानी और पूलम भी लाया करें तो वो अगले ही सुबह काफल के साथ खुबानी भी ले आए. उम्मीद है कि पूरन दा अपनी गाड़ी के साथ करबला के उस मोड़ में हर बार ऐसे ही मिलते रहेगें.
(Kafal Vendor Puran Da Uttarakhand)

पूरन दा और उनकी चलती फिरती काफल की दुकान के कुछ फोटो देखिये :

जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

इसे भी देखें: अल्मोड़ा ने ऐसे किया बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का स्वागत

काफल ट्री का फेसबुक पेज : Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 day ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago