समाज

जोश्याणी कांड: राजगद्दी के लिये जब एक भाई ने अपनी ही राजधानी लुटवा दी

1780 का साल रहा होगा. गढ़वाल और कुमाऊं दोनों जगह राजगद्दी को लेकर आंतरिक संघर्ष जारी था. कुमाऊं में ललितशाह अपनी दुसरी पत्नी के बड़े बेटे प्रदुम्नशाह को शासक नियुक्त कर चुके थे. ललितशाह की मलेरिया से मौत के बाद श्रीनगर की गद्दी उनकी पहली पत्नी क्यूंठली के बड़े बेटे जयकीर्ति शाह के हाथ लग चुकी थी.
(Joshiyani Kand History of Uttarakhand)

गद्दी को लेकर दोनों ही भाइयों के हृदय में एक-दूसरे के लिये सिवा द्वेष के कुछ न था. प्रद्युम्नशाह ने जयकीर्ति शाह पर उसके गद्दी पर बैठने के कुछ वर्षों बाद ही आक्रमण कर दिया था. कपरौली के युद्ध में प्रद्युम्न शाह ने जयकीर्ति शाह को पराजित किया था. सिरमौर के राजा जगतप्रकाश की मदद से जयकीर्ति शाह ने जैसे-तैसे अपनी गद्दी संभाल ही ली पर उससे यह गद्दी ज्यादा दिन तक संभल न सकी.

जयकीर्ति शाह द्वारा कुमाऊं को गढ़वाल साम्राज्य हिस्सा मानकर प्रद्युम्न शाह से कर मांगने पर भाइयों का यह द्वेष खुलकर सामने आ गया. प्रद्युम्न शाह गढ़वाल दरबार में होने वाली छोटी से छोटी जानकारी रखने लगा. इससे पहले की जयकीर्ति शाह कुमाऊं पर आक्रमण की तैयारी करते प्रद्युम्न शाह ने हर्षदेव जोशी के साथ मिलकर गढ़वाल पर धावा बोल दिया.
(Joshiyani Kand History of Uttarakhand)

प्रद्युम्न शाह ने पहले देवलगढ़ पर आक्रमण किया फिर श्रीनगर पर. देवलगढ़ और श्रीनगर में हुए इस युद्ध में भारी लूट खसोट हुई. प्रद्युम्न शाह अपनी ही पैतृक राजधानी को हर्षदेव जोशी और उसकी सेना लुटवाया. गढ़वाल इतिहासकारों ने इस लूट खसोट को भीषण विध्वंस बताया है. लूट खसोट की यह घटना आज भी गढ़वाल के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है.

गढ़वाल के इतिहास में यह घटना ‘जोश्याणी कांड’ नाम से दर्ज है. एक ऐसा कांड जहां गद्दी के लिये एक भाई ने अपनी ही पैतृक राजधानी को लुटवाया.  
(Joshiyani Kand History of Uttarakhand)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago