हैडलाइन्स

फायदेमंद है जोंक से अपना खून चुसवाना

बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में जोंकें देखी जाती हैं. स्थानीय लोग तो इसके अभ्यस्त हो जाते हैं लेकिन मैदानी इलाकों से छुट्टियाँ बिताने पहाड़ आने वाले अप्रवासी और पर्यटक जोंकों से खौफ़जदा रहते हैं. नमी वाली जगहों में बहुतायत से पाई जाने वाली जोंकें कब आपके शरीर में चिपककर खून चूसने लगती हैं इसका पता नहीं चलता. जोंक के इस सफाई के साथ खून चूसने से खौफ़जदा लोग इसे शरीर से दूर रखने के लिए तमाम टोटके भी करते हैं. जुराबों में तम्बाकू भरने से लेकर नमक के पानी में पैर भिगोने तक. लेकिन बरसात में जोंक आपका पीछा नहीं छोडती.   

जोंक कब शरीर से चिपककर खून चूसती चली जाती है इसकी भनक तक न लगने के पीछे जिम्मेदार होता है इसकी लार में पाया जाना वाला एन्जाइम हीरूडीन. यही हीरूडीन खून को पतला भी करता है. हीरूडीन एन्जाइम ह्रदय रोगों की दावा में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह रक्त का थक्का नहीं जमने देता.    

पतली सी जोंक जब खून चूसकर थुलथुल हो जाती है तब यह अपना ही भार सहन नहीं कर पाती और आपके शरीर से गिर जाते है. जोंक के गिरने के बाद ही शरीर से खून बहना शुरू होता है और जोंक का पता चलता है. जोंक के इस कदर सफाई से खून चूसने में उसके शरीर के सिरे पर तरफ मौजूद चूसक भी अपनी कलाकारी दिखाते हैं.

अक्सर हमने बड़े-बुजुर्गों को यह भी कहते सुना है कि जोंक के खून चूसने पर इतना घबराने की जरूरत नहीं है, इसके बाद कई बीमारियाँ नहीं होंगी. सहज ही कही जानी वाली इस बात में गजब की सच्चाई है. भारत में प्राचीन समय से ही जोंकों के द्वारा कई रोगों का इलाज किया जाता रहा है. जोंक द्वारा इलाज किये जाने की इस चिकित्सापद्धति को जलोकावरण और रक्तमोक्षण कहा जाता है. रक्तमोक्षण का अर्थ है खून को शरीर से मुक्त करना. इस विधि में जोंक की मदद से अशुद्ध रक्त को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है.

जलोकावरण यानी लीच थेरेपी से कील-मुहांसे, सोरायसिस, गंजापन, गैंग्रीन डायबिटीज, दाद, डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन आदि कई बीमारियों में फायदेमंद है. जोंक की लार में हीरूडीन, हिपेरिन, बेडलीन, केलिन जैसे कई रसायन पाए जाते हैं जो विभिन्न बीमारियों में कारगर हैं.

जोंक एनेलीडा परिवार के हिरुडीनिया उपवर्ग का उभयलिंगी परजीवी है. यह पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में भी नमी वाली जगहों पर पायी जाती है. अंग्रेजी में लीच कही जाने वाली जोंक इस समय पूरी दुनिया में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही है. आप जिस जोंक के खून चूसने पर ऐतराज है विदेशों तक में लोग उससे खून चुसवाने का पैसा दे रहे हैं.

वाट्सएप पर हमारी पोस्ट प्राप्त करें: Watsapp kafal tree

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

      

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago