समाज

काली कुमाऊं के जिमदार देवता अर्थात भूमिया की कथा

भूमि के देवता के रूप में जिमदार, भूमियाँ व क्षेत्रपाल, इन तीन नामों से पूजा जाता है. भूमिया जो भूमि का स्वामी, गाँव का रक्षक, पशुओं तथा खेती की देखभाल करने वाला ग्राम देवता है, इसी को कुछ लोग जिमदार के रूप में मानते हैं. प्रत्येक लोकदेवता को संतुष्ट करने के लिए विशेष अवसरों, पर्वों, समारोहों के आयोजन में इनकी गाथाएं सुनाई जाती हैं. उदाहरण के लिए जिमदार की ‘भाग’ इस प्रकार है:
(Jimdar or Bhumiya Devta)

कहते हैं एक बार एक हुड़क्या (हुड़का बजाने वाला) भीख मांगते हुए एक जिमदार (खेतिहर या किसान) के घर पहुंचा. उस समय जिमदार घर पर नहीं था, उसकी बूढ़ी माता जो आँख नहीं देखती थी, घर पर थी. उसने भूलवश हुड़क्या को अन्न के धोखे में एक सूप कालीमिर्च दे दी. यही हुड़क्या जब भीख माँगता हुआ राजा के महल में पहुंचा तो राजा की दी हुई भीख से संतुष्ट नहीं हुआ. इस पर उसने राजा को ताना मारा. राजा अपनी खीझ मिटाने के लिए अपनी सेना लेकर जिमदार पर चढ़ बैठा. इस पर जिमदार घबड़ा गया. उसने अपने कुत्ते, बिल्ली समेत चौबीस प्राणियों के अपने कुनबे को घर में दरवाजा बंद कर के लखौर (आग लगाकर जल मरना) कर लिया. वही जिमदार बाद में ग्राम देवता बन कर पूजा जाने लगा.

जिमदार या भूमिया किसी व्यक्ति पर चिपट कर अन्य देवी देवताओं की भाँती अपना रोष प्रकट नहीं करता, बल्कि उसके कुपित होने का लक्षण खेती-पाती को जंगली पशु-पक्षियों या चूहों के उत्पात में देखा जाता है.

कभी-कभी पशुओं में दूध कम होने, दूध के साथ रक्त चूने, दुधारू अप्शु द्वारा दूध देने में परेशान करने आदि में भी जिमदार देवता की मान-बिन्ती (मान-मनौवल) करने से लाभ होता है. उसे वर्ष में एक बार बकरा चढ़ाया जाता है. उसके मंदिर में स्थानीय गोल-मटोल पत्थरों को लिंग के रूप में स्थापित करके पूजते हैं. मंदिर को थान कहते हैं. घरों में धार्मिक कर्मकांडों में ग्राम देवता का भाग अवश्य रखा जाता है.
(Jimdar or Bhumiya Devta)

सभी देवी-देवताओं के साथ ‘ग्रामदेवताभ्यो नमः’ कह कर पुरोहित उसके नाम का भी स्मरण करता है. इन ग्राम देवताओं की वर्ष में दो बार होने वाली पूजा को जातो या नौं नेगी (नया अन्न चढ़ाना या नवां का नेग या उपहार भेंट करना) कहलाता है. प्रत्येक गाँव में भूमिया या जिमदार का एक डंगरिया (जिस पर आवेश या अवतार होता है) अवश्य होता है. प्रत्येक घर से आई पूजा की सामग्री व भेंट-उपहार उसको और पूजा कराने वाले ब्राह्मण को बंटता है. अपने डंगरिया में अवतार लेकर वह ग्रामवासियों के सामने अपनी मांग रखता है और उनका भला करने का वचन देता है.

गाँव वाले मिलकर वर्ष भर में एक बार देवता के नाम से जागौ, जागर या ढवला आदि जहाँ जैसा प्रचलन हो, लगाते हैं. जागौ या जैगौ में उसी देवता की गाथा गई जाती है. जागर में उस देवता की संतुष्टि के लिए पांडवों की लोक-प्रचलित गाथा सुनाई जाती है और ढवला (कई देवी-देवताओं की सामूहिक स्तुति तथा गुणगान) का आयोजन किया जाता है. इन अवसरों पर ढोल या नगाड़ों से देवता के नाम पर नौबत अवश्य बजती है.
(Jimdar or Bhumiya Devta)

डॉ. राम सिंह

(प्रस्तुत आलेख ‘पहाड़’ द्वारा प्रकाशित डॉ. राम सिंह की पुस्तक ‘राग-भाग काली कुमाऊं’ से साभार लिया गया है.)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

दुनिया में सबसे पहले चावल की खेती चूहे और चुहिया ने की: कुमाऊनी लोककथा

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago