Featured

झूठे का मंदिर चम्पावत

कुमाऊँ मंडल के चम्पावत जिले में प्रख्यात पूर्णागिरी मंदिर से एक किमी की दूरी पर है झूठे का मंदिर. इस मंदिर के अनोखे नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी ही जुड़ी हुई है.

इस किंवदंती के अनुसार एक दफा एक बहुत बड़े सेठ ने माँ पूर्णागिरी के धाम आकर मन्नत मांगी. उसने देवी से एक पुत्र रत्न का वरदान माँगा और मनोकामना पूरी हो जाने के बाद एक सोने का घंटा भेंट चढ़ाने का संकल्प लिया.

माँ पूर्णागिरी की अनुकम्पा से उक्त सेठ की मन्नत पूरी हुई. जल्दी ही उसके घर एक बेटे का जन्म हुआ. लेकिन जब संकल्प पूरा करने की बारी आयी तो उसके मन में लालच आ गया. उसे लगा सोने का घंटा चढ़ाना तो बहुत खर्चीला होगा क्यों न ताम्बे के घंटे को भेंट कर ही काम चला लिया जाये. उसने मनौती का संकल्प पूरा करने के लिए एक ताम्बे का घंटा बनवाया और उसमें सोने का पानी चढ़वा दिया.

ताम्बे का घंटा लेकर वह उसे देवी को समर्पित करने के लिए चल पड़ा. रास्ता लम्बा था तो उसने आराम करने की गरज से दुन्यास पहुंचकर घंटा जमीन पर रखा. जैसे ही वह लेटा थका होने की वजह से उसे झपकी आ गयी. तरोताजा होकर वह उठा और पुनः चलने को उद्धत हुआ. यह क्या घंटा उठाने की कोशिश की तो वह अपनी जगह से हिला ही नहीं. उसने बहुत कोशिश की मगर्घंते के वजन को उठा सकना उसे अपने बूते की बात नहीं लगी. सेठ ने इसे घंटे को देवी द्वारा अस्वीकार किया जाना समझा और घंटा उसी जगह पर छोड़कर वापस चला गया.

बताते हैं कि तभी से यह घंटा इसी जगह पर पड़ा है. सोने के मंदिर के नाम पर उसकी जगह ताम्बे का छद्म मंदिर होने की ही वजह से इस स्थान पर बनाये गए मंदिर का नाम झूठे का मंदिर पड़ गया. इस मंदिर में किसी भी तरह की देवमूर्ति नहीं लगायी गयी है. न ही यहाँ किसी तरह का पूजा-पाठ ही किया जाता है.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago