हैडलाइन्स

पिथौरागढ़ जिले के मंदिरों में बढ़ी चोरी की घटनाएं

पिथौरागढ़ जिले के मंदिरों में चोरी की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब खबर अस्कोट में सैनीपातल गांव के बालीचंद मंदिर में चोरी की है. बालीचंद मंदिर में चोरों ने सोने का छत्र, जनेऊ और एक नथ चुरा ली. स्थानीय लोगों ने मंदिरों में चोरी करने वाले चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
(Incidents of Theft in Pithoragarh Temples)

बीते 29 जून को बालीचंद मंदिर में साफ सफाई के लिए सैनीपातल निवासी धन सिंह खोलिया ने अपने भतीजे भूपेंद्र सिंह को भेजा था. मंदिर पहुंचने के बाद भूपेंद्र ने देखा कि मंदिर के चैनल गेट के ताले तोड़े गए हैं उन्होंने गाव वालों को बुलाया, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मंदिर के मुख्य गेट चैनल का ईंट से ताला तोड़ा गया था.

पुलिस ने तहरीर के बाद मंदिर के अंदर बॉक्स में रखे सोने के छत्र, जनेऊ और नथ के खाली बॉक्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है.
(Incidents of Theft in Pithoragarh Temples)

इससे पहले भी जिले में सिंगाली क्षेत्र के धनलेख मंदिर, मेर्थी छुरमल मंदिर, कूटा मंदिर, ननपापो मंदिर और जौरासी क्षेत्र के एक मंदिर में चोरी हो चुकी है. इसके अलावा सिरकुच मंदिर, खूना क्षेत्र के एक मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में चोरी हो चुकी है. कनालीछीना के मलान मितड़ा के रौत मंदिर में भी चोरी हो चुकी है.  

पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार आजकल युवाओं में नशे की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है. रुपये नहीं होने की स्थिति वो या अन्य लोग मंदिरों से चोरी करते हैं. इसका हालिया उदाहरण पिथौरागढ़ नगर के मंदिरों में हुई चोरी के खुलासे हैं. पिथौरागढ़ पुलिस ने लोगों से मंदिरों में कीमती सामान और खुले में घंटिया न रखने की अपील की है.
(Incidents of Theft in Pithoragarh Temples)

–काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

1 day ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

1 day ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

1 week ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago