Featured

मुनस्यारी के धर्मेन्द्र की डॉक्यूमेंट्री इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी

इस वर्ष सोलहवें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शार्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ केरला के लिए चयनित एक डॉक्यूमेंट्री का नाम है ‘आई नो टमेटो इज रेड’ (I Know Tomato is Red). पहाड़ के एक गांव के दो व्यक्तियों पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन मुनस्यारी के युवा धर्मेन्द्र सिंह जेठा ने किया है.

धर्मेन्द्र सिंह जेठा की यह उपलब्धि इस मायने में भी खास है कि उन्होंने यह सब संसाधन और सुविधा के आभाव में हासिल किया है. उत्तराखंड के जिस हिस्से से धर्मेन्द्र अपना सफ़र शुरू करते हैं वहां अभी मोबाइल के सिगनल पूरी तरह नहीं पहुंचे हैं. धर्मेन्द्र का सफ़र सुदूर पहाड़ में रहने वाले अनेक युवाओं के लिये नई उम्मीद की किरण है. धर्मेन्द्र के इस  सफ़र को देखकर निश्चित ही यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में पहाड़ का यह युवा अब आसमान छूने वाला है.

मुनस्यारी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेन्द्र पहले पिथौरागढ़ और फिर अल्मोड़ा से अपनी आगे की शिक्षा का रास्ता तय करते हैं. धर्मेन्द्र ने अल्मोड़ा में फाइन आर्ट्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. कालेज में ग्रेजुएट की डिग्री के दौरान से ही धर्मेन्द्र का रुझान फिल्मों के प्रति बड़ा.संघर्ष भरे जीवन के अनुभव धर्मेन्द्र के काम में खूब दीखते हैं. ‘आई नो टमेटो इज रेड’ (I Know Tomato is Red) में भी धर्मेन्द्र ने संघर्ष भरे जीवन के बावजूद पहाड़ियों के जीवन का खिलंदड़पन बखूबी दिखाया है.   

बेहद साधारण परिवार में पले-बढ़े धर्मेन्द्र के पास कुछ है तो वह फिल्मों के प्रति उसका जुनून है. फिल्म बनाने को लेकर यह उसका जुनून ही है जिसे उसे अपने ही आस-पास की जिन्दगी को डाक्युमेंटरी की शक्ल देने का हौसला दिया. मुनस्यारी के एक छोटे से गांव में पले-बढ़े धर्मेन्द्र का यह सफ़र किसी प्रेरणा से कम नहीं. Uncommonsense Films Company द्वारा प्रस्तुत ‘आई नो टमेटो इस रेड’ (I Know Tomato is Red) डॉक्यूमेंट्री का विषय और उसे पेश करने में बरती गयी संजीदगी, धर्मेन्द्र की पैनी नजर और उसकी विलक्षण समझ का एक उदाहरण है.

Uncommonsense Films Company उत्तराखंड के आशुतोष जोशी द्वारा चलाई जा रही कम्पनी है. आशुतोष जोशी ने युवा धर्मेन्द्र के काम को ख़ूब सराहा है. वर्तमान में धर्मेन्द्र Uncommonsense Films Company के साथ मिलकर एक अन्य डोक्युमेंट्री फिल्म पर काम कर रहे हैं.

धर्मेन्द्र के यूट्यूब चैनल पर इस उनके काम को देखा जा सकता हैं.

–काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago