हैडलाइन्स

हरीश रावत असम में गिरफ्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत आज असम के गुवाहाटी शहर में गिरफ्तार कर लिए गए.

हरीश रावत आज गुवाहाटी में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, महिलाओं पर अत्याचार, विदेशों में भारतीयों की गिरती साख और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को केंद्र में रख कर किया जा रहा था.

असम कांग्रेस के प्रभारी के रूप में इस धरने में भाग ले रहे हरीश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता – जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, रिपुन बोरा, मानिक कुंवर जितेन्द्र सिंह, देबब्रत सैकिया और रकीबुल हुसैन भी दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिए गए.

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज में इस धरने को लेकर एकाधिक पोस्ट लगाते हुए उन्होंने लिखा है –

कल मैंने, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रिपुन बोरा जी, नेताप्रतिपक्ष, श्री देवव्रत सैकिया, उपनेता, श्री रकिबुल हुसैन सहित अन्य साथियों के साथ, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, व्यापारियों पर किये जा रहे अत्याचार और शोषण, महिलाओं का उत्पीड़न, आर्थिक मंदी आदि के विरोध में असम के जिला नौगाँव शहर में रैली निकाली व SBI बैंक के सामने धरना दिया।

आज, #Guwahati, Assam में #असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “#बढ़ती#महंगाई, #बेरोजगारी, #आर्थिक मंदी, #महिलाओं पर अत्याचार, विदेशों में भारतियों की गिरती #साख, देश में व्याप्त #भ्रष्टाचार के खिलाफ #धरना प्रदर्शन” कार्यक्रम में मैंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग किया।

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago