कथा

घुघूती पक्षी की आवाज को लेकर कही जाने वाली लोककथा

घुघूती और पहाड़ का खूब घना संबंध है. पहाड़ के गीतों और कहानियों में घुघूती का जिक्र खूब मिलता है. घुघूती से जुड़ी एक लोककथा में कहा जाता है कि उसकी आवाज में तिल-पुर-छन-पुर-पुर के स्वर आते हैं. लोककथा इस तरह से है-
(Ghughuti Folk Stories Uttarakhand)

किसी गांव में एक विधवा महिला अपने सात-आठ साल के बेटे के साथ रहा करती थी. मां जब खेतों में काम पर जाती तो अक्सर अपने बेटे को घर पर अकेला ही छोड़ जाया करती थी. एक साल असौज के महीने में पूरे गांव के लोग अपने-अपने परिवार के साथ काम में जुटे हुये थे. महिला को तो अपना पूरा काम-काज अकेले ही देखना था.

एक सुबह रोज की तरह खेतों में जाने से पहले उसने तिल साफ किये और धूप में सुखाने डाल दिये थे. अबके साल खेती में कुछ न हुआ था सौकार से लिये हुये उधार के ब्याज के बदले इन्हीं किलो भर तिल की बात हुई थी. महिला ने अपने बेटे को बुलाया और कहा-

मैं तो खेत में जा रही हूँ तू तिल के दाने देखना. ध्यान रहे सारे तिल सौकार के ब्याज के बदले तारने हैं. एक भी तिल का दाना मुंह में मत डालना.  

बेटे ने हामी में सिर हिलाया और मां चली गयी खेतों की ओर. बेटे ने पास से ही लकड़ी का मोटा एक टुकड़ा उठाया और खेलने लगा. कुछ घंटे अकेले खेलकर तिल की पहरेदारी तो बढ़िया हो गयी तभी उसके कुछ दोस्त पास की एक गाड़ में तैरने जाने लगे. एक पल को उसने सोचा रुक जाऊं पर मन न माना. वह दोस्तों के साथ तैरने चला गया.

सूरज खूब चमक रहा था. सूरज की गर्मी से तिल के भीतर की नमी जाती रही और वह सिकुड़कर कम दिखने लगे. सूरज सिर के ऊपर चमक रहा था. खेतों में कड़ी मशक्त के बाद लौटी मां पीठ पर बोझा लिये जब आंगन में आई तो देखा तिल तो कम दिख रहे हैं. आस-पास देखा बेटा गायब था. मां को लगा बेटे ने तिल खा लिये हैं और अब रफू-चक्कर है.
(Ghughuti Folk Stories Uttarakhand)

दुःखी जीवन में थकान ने उसका सिर और गरम कर दिया. न सूझा मां को कुछ. पकड़ी लकड़ी हाथ में और आस-पास पता किया- कहां जो है बेटा उसका. गाड़ में तैरने जाने की बात ने तो जैसे गर्म तवे में पड़े पानी जैसी भाप उसके भीतर छोड़ी. गुस्स्से में लकड़ी लिये चली मां गाड़ के पास. हाथ में लकड़ी लिये आती मां को देख बेटे को कुछ न सुझा. हुआ वह भागने को जैसे. उसका पैर एक चिकने पत्थर पर पड़ा.

रहा बेटा वहीं चित्त, मां की लोगों ने बस चीख सुनी. बादलों ने आसमान घेर लिया आधी रात तक बरसे. अगले दिन सुबह महिला अपने घर के भीतर से जब निकली तो देखा आंगन में पड़े तिल पहले जितने ही दिख रहे हैं. मां का मन हुआ चीख कर कहे- पूरे थे तिल मेरे बेटे पूरे थे तिल.  

मां बहुत दिनों तक जिंदा न रह सकी. कहते हैं कि उसकी आत्मा घुघूती में आ गयी तभी से घुघूती के स्वर में सुनाई देता है- तिल-पुर-छन-पुर-पुर…
(Ghughuti Folk Stories Uttarakhand)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago