Featured

हर शुभ की पहचान गेरू और बिस्वार की जोड़ी गायब है

पहाड़ में कोई भी त्यौहार हो पारम्परिक कुमाऊनी घर गेरू की भिनी सुगंध से सरोबार हो जाया करते. एक समय ऐसा भी था जब दिवाली के समय के समय गेरू और बिस्वार की जोड़ी से सजे घर कुमाऊं की अपनी पहचान हुआ करते. हर शुभ की पहचान गेरू और बिस्वार की यह जोड़ी अब लगभग गायब है. ज़ायज भी है क्योंकि अब घर नहीं मकान बनते हैं. घर टूटकर बने मकानों में परम्परा के रंग और संस्कृति की खुशबू की उम्मीद कैसे की जा सकती है.       
(Geru Bisvar Aipan Traditional Kumaun Art)  

गेरू और बिस्वार की यह जोड़ी अब केवल मांगलिक अनुष्ठान या ठेठ पहाड़ी त्यौहारों में ही नजर आती है. कभी दिवाली के अवसर पर कुमाऊं के घर-घर ऐपण से सज जाते. औरतें गेरू के ऊपर सफ़ेद बिस्वार से हाथ की बंद मुट्ठी की मदद से घर के बाहर से अन्दर की ओर जाते हुए लक्ष्मी के पैर बनाती. मुट्ठी के छाप से बनी पैर की आकृति के ऊपर अंगूठा और उंगलियां बनाती और फिर लक्ष्मी के इन दो पैरों के बीच में एक पर गोल निशान या फूल की आकृति भी बना देती.

दक्ष पतली उंगिलयों से ऐपण बनाना पहाड़ की हर लड़की के जीवन में चित्रकला की पहली कार्यशाला हुआ करते. दिवाली पर देहरी पर डाले जाने वाले ऐपण मांगलिक कार्यों में बनाये जाने वाले ऐपण से पूरी तरह भिन्न हुआ करते है. देहरी पर बनाये जाने वाले ऐपण प्रकृति से अधिक जुड़े होते हैं.       
(Geru Bisvar Aipan Traditional Kumaun Art)

दौड़ती-भागती जिंदगी में ऐपण पक्के रंगों से ब्रश की सहायता से बनाए जाने का चलन बढ़ा. कुमाऊं के शहरों में बने पक्के मकानों में ऐपण भी पक्के रंगों से ही बनाये जाने लगे रहे हैं. अब तो प्लास्टिक स्टिकरों का चलन है. इसने ऐपण बनाने की मेहनत और दक्षता से तो छुटकारा मिल गया पर बाज़ार ने एकबार फिर हमारी परम्परा पर हावी हो गया.
(Geru Bisvar Aipan Traditional Kumaun Art)

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

3 days ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

7 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

2 weeks ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago