Featured

राजकीय सम्मान के साथ एस.आई. माया बिष्ट को अंतिम विदाई

आज दोपहर ही एसआई माया बिष्ट की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की ख़बर आई थी. 4 दिन पहले ज्योलीकोट के पास बीरभट्टी के पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एस.आई. माया बिष्ट घायल हुई थी. (Funeral of S.I. Maya Bisht)

नैनीताल जिले रानीबाग के चित्रशिला घाट में महिला दरोगा माया बिष्ट को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. लालकुआं की ही रहने वाली माया बिष्ट के पति सुरेश बिष्ट ई. एस. आई. हॉस्पिटल में काम हैं. दोनों की एक प्यारी बेटी भी है. (Funeral of S.I. Maya Bisht)

दरोगा माया बिष्ट की बेटी स्नेहा.

डीआईजी जगतराम जोशी डी.एम. सवींन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार, पुलिस अधिकारी राजीव मोहन, हल्द्वानी कोतवाल विक्रम राठौर, लालकुआं कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, समेत दर्जनों पुलिस के सम्मानित लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये.

शव यात्रा के दौरान चित्रशाला घाट पर पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गयी. लोगों ने दरोगा माया बिष्ट के सम्मान में नारे भी लगाये.

डीआईजी जगतराम जोशी और एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने माया बिष्ट के पार्थिव शरीर को कंधा देकर पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाया. दूर-दूर से आये स्थानीय नागरिकों ने अपने जिले की होनहार और कर्तव्यनिष्ठ महिला अधिकारी को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.  

-काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

Recent Posts

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

7 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

8 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

10 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago