Uncategorized

हल्द्वानी में कास्टिंग प्रक्रिया और ऑडिशन तकनीक पर एक दिन की निःशुल्क वर्कशॉप

हिन्दी सिनेमा के नामी कास्टिंग डायरेक्टर और ‘ऑडिशन रूम’ पुस्तक के लेखक मनोज रमोला एक्टिंग कैरियर के क्षेत्र में प्रवेश के इच्छुक उत्तराखंड की प्रतिभाओं का कास्टिंग प्रक्रिया और ऑडिशन तकनीक पर एक दिन की मुफ्त वर्कशॉप में मार्गदर्शन करेंगे. वर्कशॉप का आयोजन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है. (Free Workshop on Casting Process and Audition Technique)

सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, फियर फाइल्स, वारिस आदि जैसे कई टेलीविज़न सीरीज और केश किंग, मार्वल टी, माइक्रोटेक, मेलाज क्रीम जैसे दर्जनों विज्ञापनों की कास्टिंग कर चुके कास्टिंग डायरेक्टर मनोज रमोला फिलहाल स्टार प्लस, कलर्स टीवी, जी टीवी, सोनी टीवी जैसे चैनलों के विभिन्न टीवी शोज, वेब सीरीज और कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर कार्यरत हैं. (Free Workshop on Casting Process and Audition Technique)

मूल रूप से उत्तराखंड के बिन्दुखत्ता निवासी और सैनिक परिवार से आने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मनोज रमोला की ‘ऑडिशन रूम’ हिंदी सिने जगत में कास्टिंग और ऑडिशन पर लिखी गई पहली किताब है. जिसका विमोचन साल 2015 में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी ने मुंबई में किया था. बहुमुखी प्रतिभा के धनी मनोज रमोला एफ. टी. आई. आई. जैसे नामी संस्थानों द्वारा आयोजित एक्टिंग वर्कशॉप में बतौर कास्टिंग एक्सपर्ट आमंत्रित किये जाते रहे हैं.

एक प्रेस विज्ञप्ति में रमोला ने बताया कि आगामी 10 नवंबर को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक आयोजित इस वर्कशॉप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑडिशन और कास्टिंग की बारीकियां सीखने और मनोज रमोला के सामने ऑडिशन देने का मौका मिलेगा.

इसके अलावा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी की ओर से दो टॉप विनर (1 लड़का और 1 लड़की) को मुंबई में मनोज रमोला से मुफ्त में एक सप्ताह की एक्टिंग और ऑडिशन की वर्कशॉप दी जाएगी. जहाँ रहने और खाने की व्यवस्था भी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी द्वारा की जा रही है. साथ ही अन्य दस विजेताओं को भी इस स्कूल की ओर से उपहार दिये जायेंगे.

पिछले एक दशक से हिंदी सिने और टीवी जगत में कार्यरत कास्टिंग डायरेक्टर मनोज रमोला का मानना है कि यहाँ एक्टिंग के क्षेत्र में मेहनती प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन ऑडिशन और कास्टिंग की सही जानकारी के अभाव तथा उचित अवसर न मिल पाने के कारण अच्छी प्रतिभाएं भी धोखाधड़ी और शोषण का शिकार हो जाती हैं. इसीलिए एक्टिंग की सही समझ के साथ-साथ किसी भी कलाकार को कास्टिंग प्रोसेस और ऑडिशन तकनीक का पूरा ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है.

अब तक हजारों प्रतिभाओं को उचित मंच दे चुके मनोज रमोला ने बताया कि जल्द ही उनकी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग भी उत्तराखंड में होने वाली है, जहाँ विजेताओं को योग्यतानुसार उचित अवसर प्रदान किया जायेगा. इस कार्यशाला में इच्छुक लोग निशुल्क भाग लेने के लिए उपरोक्त नंबर पर कॉल कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं. उपरोक्त नंबर 9834980250 पर कॉल कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं.

–बसंत पांडे

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

लालकुंआ के रहने वाले बसंत पांडे वर्तमान में राष्ट्रीय सहारा में पत्रकार हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

5 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago