दीप रजवार

वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी में दिखेगा समूचा कॉर्बेट पार्क

दीप रजवार देश के चर्चित वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स में से हैं. 10 सालों से जिम कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता को कैमरे में कैद करते आ रहे दीप ने रामनगर में एक वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी की शुरुआत की है. (Wildlife Art Gallery)

दीप रजवार बताते हैं— “मैं हमेशा से रामनगर में एक कमी महसूस करता था. मुझे लगता था यहां एक ऐसा स्थान हो जहां कॉर्बेट व इसके आस-पास सटे जंगलों के वन्य जीवों की तस्वीरें का एक संकलन हो. जहां आकर छात्र-छात्राएं, सैलानी और प्रकृति प्रेमी इन तस्वीरों के जरिये कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता को बेहतर तरीके से समझ सकें.”

गौरतलब है कि रामनगर में साल भर सैलानियों का तांता लगा रहता है पर सफारी की लिमिटेशन होने के कारण अधिकतर सैलानी जंगल भ्रमण का आनंद नहीं ले पाते हैं. जो सैलानी सफारी पर जाते भी हैं उन्हें सभी वन्य जीवों का दीदार नहीं होता. अब ये सभी दीप रजवार की आर्ट गैलरी के जरिये इस कमी को पूरा कर सकेंगे. दीप रजवार ने साल भर की तैयारियों के बाद इस आर्ट गैलरी की शुरुआत की है.

इसके अलावा वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी का मुख्य उद्देश्य इको टूरिज्म को बढ़ावा देना भी है. इसके माध्यम से स्थानीय गांवों के युवाओं को नेचर गाइड के रूप में विकसित किये जाने की योजना है. साथ ही बर्डिंग ट्रैक बनाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए वन्य जीव सरंक्षण में उनके योगदान को सुनिश्चित करना भी गैलरी का मकसद है. आर्ट गैलरी एक प्रदर्शनी के रूप में साल भर लोकल और सैलानियों के लिए खुली रहेगी. उत्तराखण्ड के बेहतरीन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं दीप रजवार

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

बाघिन को मारने वाले खकरमुन नाम के बकरे की कुमाऊनी लोककथा

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • Wow what a idea to keep people close to the environment,excellent job deep keep it up I'm with you

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago