Featured

धनतेरस के टोटके

शुक्रगुजार हैं व्हटसएप के, जिसे भारतीय लोकभाषा में भट्टसैप बना दिया है. शुक्रगुजार इसलिये कि व्हटसएप ने एकबार में केवल पांच लोगों को मैसेज फारवर्ड करने वाला फीचर ला दिया है. बिना हमारी जानकारी के हमारी सुबह शाम और रात के अति – अतरंग सदस्य बन चुके व्हटसएप रूपी नजदीकी रिश्तेदार और क्लोज फ्रेन्ड की फनी ज्ञानवर्धक जानकारी और हँरेबल जोक्स से हमें कुछ हद तक निज़ात मिल चुकी है. फ़िलहाल इन नजदीकी रिश्तेदारों ने इसका एक तोड निकाल लिया है जिसे कहते है ग्रुप. फ्रेंड्स फारेवर, ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे, बचपन के साथी, कालेज दे यार, परिवार, सबसे प्यारा परिवार, मेरी फैमली, मेरा खुशहाल परिवार जैसे नामों से सबके मोबाइल भरे रहते हैं. इन सभी का आज का विषय है धनतेरस के टोटके.

भारत में धनतेरस आज गूगल के टॉप फाइव में ट्रेंडिंग शब्दों में है. मजे की बात ये है कि पाँचों टॉप फाइव शब्द धनतेरस ही हैं बस अलग अलग तरीके से लिखा है. आज के दिन में धनतेरस का ट्रेंडिंग टोटका है वह है पांच रुपये की ये पांच चीजें खरीदें लक्ष्मी करेगी पिजोरी में निवास. दूसरा टोटका है धनतेरस के दिन ये पांच चीजें ना करें वरना हो जायेंगे कंगाल.

धनतेरस की पूजा करने का एकमात्र उपाय, कैसे मनाये रूठे कुबेर को, क्यों रूठी है लक्ष्मीमाता आपसे, क्या लाने से घर पर होगा लक्ष्मी माता का वास, लक्ष्मी माता का प्रिय भोजन बतासे का कैसे लगाये भोग जैसी हैडिंग ही आज अखबारों में छपेंगी और टीवीयों में चलेंगी.

इसके बाद आयेगा जाने अमिताभ बच्चन ने की लक्ष्मी माता की पूजा, कैसे अंबानी बने धन कुबेर, ऐश्वर्या की इन दस आदतों से आप भी पा सकती हैं समृद्ध परिवार.

व्हटसएप ग्रुप में सुबह से इतना सोना भर गया है कि मोबाइल की स्क्रीन से आँखे चौंधिया गयी हैं. यही हाल रहा तो सरकार शाम तक जनहित में जारी कर ही देगी कि बिना धूप वाले चश्मे के मोबाइल का प्रयोग न करें. भारत सोने की चिड़िया बने न बने लेकिन आज के दिन सभी ग्रुप जरुर सोने के बन चुके हैं.

इस क्रम में मिठाईयों का जो ढेर मोबाइल में लगा है कि भारत का हर दूसरा मोबाइल जल्द ही डायबीटीज का मरीज हो जायेगा. छप्पन ररुपये का नारंगी पीकर हुडदंग मचाने वाला छप्पन भोग वाली थालियां गिफ्ट करेगा.

कुल मिलाकर आप शाम तक धनतेरस हो जायेंगे. मूलेठी की जड़, पान के पत्तों, सुखी सुपारी से घिरे दायें हाथ में कड़ा, सफ़ेद कपड़े पहने आप धन कुबेर को प्रसन्न करते हुये आप कु – बेर हो जायेंगे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago