Featured

देओ टिब्बा का ट्रेक

हिमांचल प्रदेश में स्थित देओ टिब्बा चोटी की समुद्रतल से ऊँचाई 6001 मीटर है. इस चोटी में समिट करना काफी तकनीकी है. इस ट्रेक की शुरूआत मनाली से होती है.

मैं सुबह ही मनाली से ट्रेक के लिये निकल गयी. शुरुआत में ट्रेक काफी अच्छा था पर जैसे-जैसे आगे बढ़ती रही वैसे-वैसे रास्ता बहुत खराब और बेहद पथरीला होता चला गया. मुझे दो दिन लगे बेस कैम्प पहँचने में और जिस दिन बेस कैम्प पहँची मौसम बेहद खराब हो गया. तापमान बहुत नीचे गिर गया और तेज हवाओं ने रहना कठिन कर दिया. चोटी समिट करने के लिये मुझे सुबह ही निकल जाना था और इस समय भी मौसम बेहद खराब था और अब तो पूरा समिट टैक्नीकल हो गया. आइस ऐक्स और क्रैम्पन के बगैर आगे चलना कठिन हो गया.

इन सब कठिनाइयों के बावजूद जो खूबसूरत नजारे देखने को मिले वो अद्भुत थे. उनको देख लेने के बाद सारी परेशानियाँ गायब हो गयी और खूबसूरत यादें साथ में जुड़ गयी. इस बार का फोटो निबंध मेरे देओ टिब्बा पीक की तस्वीरों के साथ ही है.

 

विनीता यशस्वी

विनीता यशस्वी नैनीताल  में रहती हैं.  यात्रा और  फोटोग्राफी की शौकीन विनीता यशस्वी पिछले एक दशक से नैनीताल समाचार से जुड़ी हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 day ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 day ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

4 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago