Default

चुकिले दाड़िम का चूक

दाड़िम का पेड़ पहाड़ के सभी घरों में सामान्य रुप से देखा जा सकता है. दाड़िम का पेड़ यहां के लोक में कितना घुला मिला है उसे लोकगीतों से बखूबी समझा जा सकता है.
(Dadim ka Chook)

पेट चुकिलो चुक दाना ले, मुख चुकिलो दाड़िम ले.
संगकी मायालु छुटाई, किस्मत जालिम ले.

ऐसी ढ़ेरों न्यौली, छबीली पहाड़ में गई जाती हैं जिनमें दाड़िम और उसके स्वाद का जिक्र देखने को मिलता है. दाड़िम के दाने छोटे गोल, सफेद और लाल रंग के होते हैं. स्वाद में दाड़िम खट्टा-मीठा होता है. आज भी पहाड़ में दाड़िम के दानों में नमक मिलाकर खाना खूब पसंद करते हैं.

दाड़िम पहाड़ का एक महत्वपूर्ण फल है जिसके दानों के अतिरिक्त छिलकों का प्रयोग भी खूब देखने को मिलता है. पहाड़ों में दाड़िम के छिल्कों को सुखाकर खांसी की दवा भी बनाते हैं. अपने खट्टेपन के लिये तो दाड़िम खूब जाना जाता है.

पहाड़ में खट्टे के लिये चूक प्रयोग किया जाता है. चूक गाढ़े काले रंग का ऐसा द्रव है जो हर पहाड़ी रसोई में मिलता है. पहाड़ में भांग इत्यादि की चटनी में चूक का प्रयोग ही किया जाता है. यह फलों के रस से बनाया जाने वाला एक द्रव है. चूक की छोटी सी दो-चार बूंद भी खटाई के लिये काफ़ी होती है.  
(Dadim ka Chook)

चूक बनाने के लिये दाड़िम को छिलकर उसके दानों का रस निकाला जाता है. उसके बाद किसी पतले कपड़े में उस रस को छानते हैं. अगर रसदार दाड़िम हों तो एक किलो दाड़िम से करीब एक पाव तक का रस मिल जाता है. अब इसे आग में घंटों पकाया जाता है. दाड़िम के रस का रंग काला और गाढ़ा होने तक इसे पकाया जाता है और ठंडा होने के लिये रख दिया जाता है. सालों साल इसका प्रयोग खटाई में किया जाता है. लम्बे समय तक प्रयोग में लाने के लिये इसे शीशे की बोतल में रखा जाता है.

बाज़ार में चूक हमेशा से ही महंगे दामों में मिलता है. अच्छी गुणवत्ता वाले एक लीटर दाड़िम के चूक के लिये आपको अपनी जेब से हज़ार रूपये तक ढीले करने पड़ सकते हैं.
(Dadim ka Chook)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago