सिनेमा

तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे

तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

जो तुमको …

चाहेंगे, निभाएंगे, सराहेंगे आप ही को

आँखों में दम है जब तक, देखेंगे आप ही को

अपनी ज़ुबान से आपके जज़्बात कहेंगे

तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

जो तुमको हो पसंद …

देते न आप साथ तो मर जाते हम कभी के

पूरे हुए हैं आप से, अरमान ज़िंदगी के

हम ज़िंदगी को आपकी सौगात कहेंगे

तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

जो तुमको हो पसंद …

जो तुमको हो पसंद …

झांसी में जन्मे इन्दीवर (असली नाम श्याम लाल बाबू राय) ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक गीत दिए. अब इसी फिल्म की बात लें, तो जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर… (टाइटल सॉन्ग) जीवन से भरी तेरी आँखें मजबूर करे जीने के लिए… हम थे जिनके सहारे… हिंदी सिनेमा ऐसे नगमे हैं, जिन्हें दर्शक भुलाए नहीं भूल सकते.

खुली गाड़ी में फिरोज खान, शर्मिला टैगोर. पार्श्व में कम ऊँचाई वाली महाबलेश्वर की पहाड़ियाँ, कम वनस्पति वाला टेरेन.

बॉलीवुड के काऊ बॉय (फिरोज खान) अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं. वे ड्राइव करते हुए नायिका को रिझाने के लिए बड़ा मोहक सा गीत गाते हैं.

राजेश खन्ना की फिल्मों के बारे मे एक मिथक तेजी से बनता जा रहा था कि, उनकी फिल्मों के गीत पंचम (आरडी बर्मन) की धुनों पर चलते हैं. इस मिथक को कल्याणजी-आनंदजी (सफर) ने तोड़ दिया. कार के हॉर्न का संगीत में इस्तेमाल, इतने खूबसूरत अंदाज़ में कम ही हुआ होगा.

इंदीवर को ये कमाल हासिल था कि, वे ऐसे गीत लिखने में माहिर थे. मुकेश के लिए तो उन्होंने कालजयी गीत लिखे-

 चंदन सा बदन चंचल चितवन…

 फूल तुम्हें भेजा है खत में…

 छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए… (सरस्वती-चंद्र)

 हमने तुझको प्यार किया है इतना…

 जो प्यार तूने मुझको दिया है… (दूल्हा-दुल्हन)

जिस दिल में बसा था प्यार तेरा… (सहेली)

दर्पण को देखा तूने… (उपासना)

  कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे… (पूरब और पश्चिम)

मन्ना डे के लिए, कसमे वादे प्यार वफा…

हर खुशी हो वहाँ (उपकार)

किशोर कुमार के लिए

रूप तेरा ऐसा दर्पण में ना समाए… (एक बार मुस्कुरा दो)

तेरे चेहरे में वो जादू है… (धर्मात्मा)

दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा… (अमानुष)

उनकी रेंज देखें तो हैरत होती है; उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट इरा से लेकर पॉप-युग तक क्या खूबसूरत नगमे लिखे हैं.

 बड़े अरमान से रखा है सनम तेरी कसम… (मल्हार)

आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए…

हम तुम्हे चाहते हैं ऐसे… (कुर्बानी)

मिडिल सिनेमा के गीतों में भी उन्होंने कोई कसर नहीं रख छोड़ी थी—

होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो…

दुश्मन ना करे दोस्त ने ये काम किया है…

मधुबन खुशबू देता है…

उत्तराखण्ड सरकार की प्रशासनिक सेवा में कार्यरत ललित मोहन रयाल का लेखन अपनी चुटीली भाषा और पैनी निगाह के लिए जाना जाता है. 2018 में प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘खड़कमाफी की स्मृतियों से’ को आलोचकों और पाठकों की खासी सराहना मिली. उनकी दूसरी पुस्तक ‘अथ श्री प्रयाग कथा’ 2019 में छप कर आई है. यह उनके इलाहाबाद के दिनों के संस्मरणों का संग्रह है. उनकी एक अन्य पुस्तक शीघ्र प्रकाश्य हैं. काफल ट्री के नियमित सहयोगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

हरेला: प्रकृति, परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम

हर साल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लाखों पौधे लगाए जाते हैं. तस्वीरें खिंचती हैं, अभियान…

2 days ago

हरेले के रंग में पहाड़ : फोटो निबन्ध

आज उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला है जो हरियाली और प्रकृति से जुड़ा है. हरेले…

2 days ago

अब हल्द्वानी में पहाड़ी उत्पादों के सबसे विश्वसनीय ब्रांड ‘मुनस्यारी हाउस’ की शुरुआत

आपको मुनस्यारी की दुर्लभ राजमा कि तलाश है या फिर कुमाऊं-गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों…

5 days ago

खड़कमाफी के जीवन में एक दशक से विचरते एकदंत गजराज

खड़कमाफी के जंगलों और आबादी के बीच पिछले लगभग एक दशक से एक परिचित छाया…

5 days ago

क्या उत्तराखंड, पारिस्थितिक वहन क्षमता को लागू कर सकता है?

हाल ही में मेरी उत्तराखंड यात्रा, हरिद्वार, मसूरी, देहरादून और टिहरी, ने मुझे यह गहरा एहसास कराया कि…

3 weeks ago

कानिया के प्रेम में दीवानी सुबनी : लोककथा

रात ढलते ही जब सुबनी और लाली दोनों बहनें पानी भरने के लिए गाँव के…

1 month ago