जयमित्र सिंह बिष्ट

अल्मोड़ा की पहाड़ियों में चकोर का जोड़ा

गरुड़ बटी छुटि मोटरा, रुकि मोटरा कोशि
अघिला सीटा चान-चकोरा, पछिला सीटा जोशि

(Chakor Bird in Almora Uttarakhand)

कुमाऊं क्षेत्र में यह चांचरी बड़ी लोकप्रिय है. ऐसे ही लाल बंगला फिल्म में मुकेश का गाया एक गीत है – चाँद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर

कुमाऊं में गोपाल बाबू गोस्वामी और चन्द्रा विष्ट का गाया एक पुराना गीत भी है ओ चना चकोर मेर पटेगे आखिं…

अब कहाँ रहा बालीवुड, कहां रहा कुमाऊनी का पुराना गीत और कहां रही कुमाऊनी की चांचरी. फिर भी तीनों में समानता है और यह समानता है एक पक्षी के कारण है जिसका नाम है चकोर.

लोकगीत और साहित्य में चकोर की पहचान एकतरफा प्रेम करने वाले वियोगी प्रेमी की तो है ही लेकिन उसकी सुन्दरता के चलते सदियों से न जाने कितने नायकों ने अपनी नायिका को चकोर की उपमा दी है.

चकोर जो कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय पक्षी है, पश्चिमी हिमालय में खूब देखने को मिलता है. इसे पहाड़ों में तीन-चार से लेकर बीस तक के समूहों में देखा जा सकता है.

पहाड़ी ढालों और घाटियों में अपना घर बनाना पसंद करने वाला यह पक्षी बड़ी तेजी से जमीन पर दौड़ भी सकता है. इसके बच्चे अंडे से निकलने के तीन हफ्तों बाद ही उड़ने लगते हैं.

पहाड़ों से अथाह प्रेम करने वाले इस पक्षी की संख्या पिछले कुछ सालों में अल्मोड़ा, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों में बड़ी है. पिछले दिनों काफल ट्री के अनन्य सहयोगी जयमित्र सिंह बिष्ट को चकोर का एक जोड़ा अल्मोड़ा की पहाड़ियों पर देखने को मिला.

अल्मोड़ा के पुराने लोगों का मानना है कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने चकोर अल्मोड़ा की पहाड़ियों में नहीं देखा लेकिन पहले उन्होंने यहां खूब चकोर देखे थे. (Chakor Bird in Almora Uttarakhand)

जयमित्र सिंह बिष्ट के कैमरे में कैद सौन्दर्य और विरह प्रेमी के प्रतीक इस पक्षी की शानदार तस्वीरें देखिये :

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago