Featured

शौर्य और परम्पराओं की मजबूत जड़ों से जुड़ा ‘बिशुंग’ गांव

चम्पावत जिले का अधिकांश भाग ‘काली कुमाऊं’ के नाम से जाना जाता है. बिशुंग गांव इसी काली कुमाऊं का एक ऐतिहासिक गांव है. बिशुंग गांव के लोग अपने शौर्य और पराक्रम के लिये दुनिया भर में जाने जाते हैं. बिशुंग गांव के विषय में मौजा भेटा के सांप का एक किस्सा कहा जाता है.
(Bishung Village of Uttarakhand)

कहते हैं एक समय जब राजा की पत्नी के गर्भ में अधिक समय तक बच्चा रह गया तो रानी कष्ट पाने लगी. राजा को उसके राजपुरोहितों ने इसका कारण मौजा भेटा के सांप का दोष बताया. यह सांप एक बड़े से पत्थर के नीचे था. पुरोहितों ने बताया की सांप के मारे जाने पर ही राजा को संतान प्राप्त होगी. राजा की सभा में आवाज उठी कि वह कौन वीर है जो इस काम को कर सकता है.

राज्यभर में जब किसी की हिम्मत न हुई तब दो भाइयों ने दरबार में आकर पूछा कि अगर उन्होंने सांप को मर दिया तो उन्हें क्या मिलेगा. राजा ने राजसभा में उच्चा पद देने की बात कही. तब बड़े भाई ने अपने अपनी गदा से बड़े पत्थर को तोड़ दिया और छोटे भाई ने अपनी कटार से सांप का काम कर दिया. बद्रीदत्त पांडे अपनी किताब ‘कुमाऊं का इतिहास’ में कहते हैं कि शिला फोड़ने वाले भाई के वंशज ही बाद में फर्त्याल और सांप मारने वाले भाई के वंशज महरा कहलाये.
(Bishung Village of Uttarakhand)

चंद वंश में महर धड़े और फर्त्याल धड़े पूरे कुमाऊं में सबसे शक्तिशाली यूं ही नहीं माने जाते हैं. इतिहास गवाह है जिनके साथ महर और फर्त्याल धड़े खड़े रहे सत्ता उनके ही नाम रही. ऐसी है बिशुंग की महान धरती. डॉ. रामसिंह अपनी किताब ‘राग-भाग : काली कुमाऊं’ में बिशुंग को धौनी जाति का भी मूल गांव मानते हैं.              

बिशुंग गांव के लोगों में आज भी यह शौर्य उनकी बाहों में दिखता है. इस गांव में जब होली होती है तो उनके ढोल की धमक से पूरी काली कुमाऊं धमकती है. उनकी होली में आज भी शौर्य की गाथाएँ हैं. बिशुंग की होली देखिये:

अपने पुरखों का सम्मान लिये इस गांव का बच्चा-बच्चा अपनी थाती को बचाने की पुरजोर कोशिश में लगा दिखता है. आज भी बिशुंग गांव के लहलहाते खेत उनका अपनी धरती से प्रेम और स्नेह ही दर्शाते हैं. किसी भी धरती के बेटों, बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं का एक साथ अपनी थाती को लेकर ऐसा प्यार अब दुनिया में कम ही देखने को मिलता है.
(Bishung Village of Uttarakhand)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

7 hours ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

8 hours ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

8 hours ago

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

9 hours ago

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 weeks ago