कला साहित्य

कहानी : बयान इक़बालिया

‘इसे क्या हुआ है इतना गुमसुम क्यों है’ चौकी इंचार्ज साहब ने दस मिनट बाद ही पूछ लिया. (Bayan Iqbaliya)

‘सर जबसे चीला बैराज से लौटा है… दो घण्टे से ऐसे ही बैठा है.’

इंचार्ज को समझ आ गया वही मामला है. किसी पत्रकार का भी फोन आया था उसी समय. मज़ाक कर रहा था. अब तो आप भी एक मजनूं पिंजरा भी बनवा लो, मरीन ड्राइव भी बन गई है चन्द्रभागा के किनारे आशिक़ी के लिए. बाकी चीला बराज और जंगल हैं ही. बड़े काबिल दरोगा भी मिल गए हैं. शिकार खुदे चला आएगा.

‘हुंह काबिल दरोगा…’ इंचार्ज मन ही मन मुस्कराया ‘बाबू साहब लोगों को समझाना पड़ेगा.’

‘आये दिल पर मत ले होता है… इस महकमे में कुछ भी होता है. हमारा तो काम ही यही है दूसरों के फ़टे में टांग अड़ाना. वैसे हुआ क्या ज़्यादा पीट दिया क्या?’

‘सर मैं तो गुड फेथ में कर रहा था चेकिंग बैरियर पर… एक बाइक पर लड़का और लड़की बहुत तेज़ी से बैराज पर गए. मैंने …सर पीछा किया उनका क्योंकि मामला संदिग्ध लग रहा था. कोशियाना बैंड के पहले मिल गए वो… मैने सर… संदीप और मैं थे सर… हमने बहुत…’

‘सर वो भागे न होते तो…’ संदीप उस घटना से तत्काल बाहर निकल चुका था, जैसा कि निकला जाता है. 

‘नहीं सर वो भागे नहीं थे उन्हें सिटी हॉस्पिटल हरिद्वार पहुंचना था.’ 

 ‘तो प्रॉब्लम क्या है… तुम लोगों ने ज़रा हड़का दिया होगा’

‘सर हमने बहुत अपमानित कर दिया…’ 

‘क्या करें सर भागना नहीं चाहिए था उनको… मीडिया के लोग भी थे एक्सीडेंट की वजह से हमारी चेकिंग कवर कर रहे थे’ संदीप पुराना चावल था. उसे मालूम था कब, कहाँ, कितना महकना है

‘हमने उन्हें सर…’

‘देख भई ये सब लगा रहता है, तू कब तक… अब तो कुछ भी नहीं करते हम. पुराने लोगों से पूछो… थूक कर चटवा देते थे, बीच चौराहे पर उठक बैठक लगवा दी… ऐसे कपल को जबरदस्ती फेरे लगवा दिए… अब कर तू शादी… ऐसा.’

‘सर हमने भी कुछ ऐसा… बहुत अपमानित कर दिया उन्हें.’

‘ओए कोई नहीं यार… मस्त रह… मज़े कर हो जाता है कभी-कभी.’

‘लेकिन सर वो भाई बहन थे…  सगे!’

…छत से लटका हुआ बल्ब धप्प से बुझ गया!!

कहानी : कोतवाल का हुक्का

अमित श्रीवास्तव

जौनपुर में जन्मे अमित श्रीवास्तव उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. अमित के गद्य की शैली की रवानगी बेहद आधुनिक और प्रयोगधर्मी है. उनकी तीन किताबें प्रकाशित हैं – बाहर मैं … मैं अन्दर (कविता), पहला दख़ल (संस्मरण) और गहन है यह अन्धकारा (उपन्यास).

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

इसे भी पढ़ें : कैसे पुलिसवाले हो यार

इसे भी पढ़ें : खटीमा में हुए एक पुराने पुलिस एनकाउंटर की कहानी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago