समाज

डोका : पहाड़ी महिलाओं के श्रम का साथी

शहरों में हम अपना लैपटॉप बैग पीठ में लगाकर सुबह ही ऑफिस को निकलते हैं तो पहाड़ों में महिलायें पीठ में डोका लगाकर सुबह ही जंगल या खेतों को निकल लेती हैं. डोका जो पहाड़ की हर महिला के श्रम का साथी है अब उत्तराखंड के बड़े पर्यटक शहरों में कूड़ेदान के रूप में प्रयोग लाया जा रहा है.

खैर रिंगाल से बना डोका सामान्यतः बनाया तो पुरुषों द्वारा जाता है लेकिन जीवन भर साथ देता है महिलाओं का. डोका एक प्रकार की गहरी और लम्बी टोकरी है जिसे घास, लकड़ी, गोबर आदि एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के काम में लाया जाता है.

डोका को पहाड़ के कुछ हिस्सों में डोक्का या ड्वाक भी कहा जाता है. कुमाऊं और गढ़वाल के डोकों में बनावट का फर्क है. कुमाऊं में डोका रिंगाल की महीन बुनाई के साथ बनाया जाता है जबकि गढ़वाल में डोके बड़े छेद वाले होते हैं.

फोटो : गढ़कुमौं भूमि उत्तराखंड फेसबुक पेज से साभार

यही कारण है कि कुमाऊं में डोकों का प्रयोग गोबर फेंकने और अस्थायी रूप से अनाज रखने के लिये भी किया जाता है जो गढ़वाल के डोकों के साथ संभव नहीं है.

डोके के मुंह का आकार चौड़ा होता है जो नीचे की ओर कम होता जाता है. आकर के लिहाज से डोका अर्द्ध शंकुवाकार होता है.

फोटो : http://www.cohands.in  से साभार

नये डोके जिनका प्रयोग अभी न किया जा रहा हो उनमें छोटे-छोटे बच्चों को सुलाया भी जाता था. डोका पीठ पर रस्सी से बांधा जाता है. रस्सी को डोके के निचले हिस्से में फंसा कर, रस्सी का अगला हिस्सा सिर पर लगाया जाता है.

एक समय में जब लम्बी दूरी की पैदल यात्राएं करनी होती थी तो बाजारों से सामान इन्हीं डोकों में लाया जाता था. कई सारे लोग तो जब बेटी को भिटोई देने जाते तो डोका भरकर उसके लिए खूब सामान ले जाते.

पहाड़ की महिलाओं को उनकी सास शादी के हफ्ते भर में ही डोका पकड़ा देती है और फिर उसके जीवन भर के सुख दुःख का साथी बनता है डोका. जिसमें हर सुबह वह अपने लिए दिन का भोजन ले जाती है और वापस लाती है अपना श्रम.

फोटो : धीरज खड़ायत की फेसबुक वॉल से साभार

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

किताबों और शिक्षकों की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के छात्रों का मौन प्रदर्शन

13 दिनों से किताबों और शिक्षकों के लिये आन्दोलन कर रहे हैं पिथौरागढ़ के युवा

पर्वतारोहियों की मृत्यु की सूचना सम्मानपूर्वक दे सकने तक का समय नहीं है पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के पास

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 day ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

5 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

5 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago