भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है. पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती अरुण जेटली का स्वास्थ्य शुक्रवार सुबह से तेजी से बिगड़ने की ख़बर आ रही थी.
जेटली को सांस लेने में तकलीफ नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. उनका गुरुवार को डायलसिस किया गया था. इसी साल मई महीने में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी.
एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि
वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे.
हाल ही में सुषमा स्वराज के निधन के बाद यह भाजपा को एक बड़ा झटका है. जेटली पेशे से वकील थे.
अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ही जेटली (Arun Jaitley) ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा. पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था और उस वक्त उनकी जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…