Categories: Featured

उत्तराखंड में अंडा चोर मैडम का वीडियो वायरल

पिछले कुछ घंटों से उत्तराखंड से संबंधित बहुत से फेसबुक पेज पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उत्तराखंड के एक सरकारी स्कूल की मैडम पर गांव वाले अंडा और केला चोरी का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो देखिये : (Anda Chor Madam)

पहली नजर में हास्यास्पद नज़र आने वाला यह मुद्दा बेहद गंभीर है. वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह मामला कहाँ का है लेकिन स्कूल की दीवार में उत्तराखंड सरकार की मुहर और गाँव वालों की बोली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो संभवतः गढ़वाल मंडल क्षेत्र का है.

वीडियो से संबंधित अब तक की जानकारी के अनुसार फेसबुक पर इस वीडियो को सबसे पहले आलोक सिंह राणा नाम की प्रोफाइल में शेयर किया गया है. अपने कमेन्ट में आलोक ने लिखा है कि उन्हें वीडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने यह वीडियो फेसबुक से ही उठाया है. पहाड़ी ज्ञान और हस्तक्षेप नामक फेसबुक पेज ने भी इसे बाद में शेयर किया है.

वीडियो में स्कूल की मैडम पर लगातार बच्चों को केला और अंडा न देने के आरोप लगाये जा रहे हैं. एक महिला द्वारा अंडा न दिए जाने पर मैडम पर देवता लगाने की बात भी सुनी जा सकती है. वीडियो पूरी न होने के कारण पूरा मामला स्पष्ट नहीं है इसके बावजूद जिस तरह से महिला अपनी छाती पीटकर अपनी बात कह रही है वह न केवल पीड़ादायक है.

यह इस राज्य का दुर्भाग्य है कि राज्य बनने के इतने वर्षों बाद भी शिक्षा व्यवस्था इतनी लचर है कि आज भी सरकारी स्कूल व्यवस्था पर लोगों को बिलकुल भरोसा नहीं. Anda Chor Madam

–काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

1 day ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago