Uncategorized

जरुर देखनी चाहिये पिथौरागढ़ के युवाओं की मेहनत से बनी कुमाऊंनी फिल्म ‘आईना’

आज के समय में पहाड़ के युवाओं को जो एक चीज जोड़ कर कर रखती है वो है अपने समाज के प्रति इन युवाओं की संवेदनशीलता. इसी संवेदनशीलता का एक उदाहरण है पिथौरागढ़ जिले से चलने वाला सिटी पिथौरागढ़ मिडिया ग्रुप जिसने पिछले कुछ वर्षों में अपने शहर को इंटरनेट की दुनिया में सहेज कर स्थापित कर दिया है. (Aaina Kumaoni Short Film)

सिटी पिथौरागढ़ के यूट्यूब चैनल पर ही कौशल भारत की एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है आईना. पहाड़ी पहाड़ में विधवा महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और पहाड़ में प्रेम के अपने ठेठ अंदाज को बयां करने वाली इस फिल्म का डायरेक्शन युवा कौशल भारत ने किया है. (Aaina Kumaoni Short Film)

15 मिनट की शार्ट फिल्म को पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछिना क्षेत्र में अलगड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले गांव बसौड़ में शूट की गयी है. इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में रोमी यादव और प्रीति रावत हैं. फिल्म का म्यूजिक पिथौरागढ़ के ही कामेश ने दिया है कामेश का यूट्यूब चैनल बुरांश ख़ासा लोकप्रिय है. फिल्म का मिडिया पार्टनर सिटी पिथौरागढ़ है.

फिल्म के डायरेक्टर कौशल भारत ने काफल ट्री से बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म को 18 घंटे में शूट किया है. शूट के लिये लोकेशन चुनने में विशेष भूमिका धीरज कुमार ने निभाई. 18 से 20 लोगों की टीम थी जिसमें भाव राग ताल एकादमी के कलाकार शामिल थे. हमारी पूरी टीम को गांव वालों से बहुत प्यार और सहयोग मिला.

फिल्म निर्देशक कौशल भारत

ग्रामीण परिवेश पर बनी आईना फिल्म में काम करने वाले अधिकांश कलाकारों का यह पहला काम है, सभी लोग युवा हैं. एक संवेदनशील विषय पर बनी यह फिल्म आपको न केवल सुकून देती है बल्कि आपको गौरवान्वित भी करती है कि हमारे अपने समाज के युवा संवेदनशील विषयों के प्रति बेहद संजीदा हैं.

पिथौरागढ़ के इन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिये काफल ट्री की टीम की ओर से अनेक शुभकामनाएं.

नीचे दिये लिंक पर आप सिटी पिथौरागढ़ के यूट्यूब चैनल पर आप फिल्म आईना देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं :

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago