Featured

कुमाऊनी बोली में जानवरों के साथ संवाद के लिये शब्द और ध्वनियां

आज भले हम इस जद्दोजहद में फंसे हैं कि कुमाऊनी को एक हम एक बोली के रूप में कैसे बचा सकें. कैसे हम आने वाली पीढ़ी तक अपनी बोली को किसी तरह पहुंचा सकें? एक ऐसे समय में जब हमारी शिक्षा व्यवस्था से स्थानीय बोलियों को गंवारों की भाषा मान लिया है ऐसे में यह काम और कठिन हो जाता है.

आज आपको कुमाऊनी बोली में छपने वाले लेख गिनती में मिलें लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कुमाऊनी में छपने वाले पत्र-पत्रिकाओं की संख्या सैकड़ों में थी जो होते होते आज के दिन लगभग सात से आठ तक होगी.

इन सैकड़ों पत्र-पत्रिकाओं के छ्पने और लोगों के बीच लोकप्रिय होने का एक महत्वपूर्ण कारण कुमाऊनी का अपने विशाल मौलिक शब्दकोश के साथ विशेष ध्वनि उच्चारण को माना जा सकता है. कुमाऊनी बोली का शब्दकोश अत्यंत समृद्ध रहा है और उतनी ही समृद्ध है कुमाऊनी में आम बोलचाल में प्रयोग में लायी जाने वाली ध्वनियां. उदाहरण के लिये कुमाऊनी में जानवरों को बुलाने या भगाने के लिये अलग-अलग ध्वनियों का प्रयोग किया जाता है.

अब जैसे आपको किसी बिल्ली को बुलाना है तो ध्वनि होगी आ…शिरुSSशिरु. वहीं आपको बिल्ली को भगाना है तो ध्वनि होगी शिर-शिर-शिर… इसी क्रम में बकरी को बुलाने के लिये आतीsss-ती-ती ध्वनि का प्रयोग किया जाता है.

वहीं जब जानवरों को ग्वाले जंगलों से लाते हैं तो उन्हें गोठ (जानवरों को रखने के स्थान के लिये कुमाऊनी शब्द) में डालने के लिये गोssssठ्.. गोठ्..गोठ्.. गोठ् का प्रयोग किया जाता है. बंदरों को भगाने के लिये ओहोहोहोहो.. का प्रयोग किया जाता है.

खेतों में हल की जुताई के समय बैलों को झुकते हुए हल चलाने के लिये न्यूण-न्यूण…बैलों को रोकने के लिये दोनों होठों को दबाकर विशेष प्रकार की ध्वनि निकाली जाती है जिसे शब्दों में कुछ इसतरह लिखा जा सकता है प्चूंऊऊऊऊऊ… इसी तरह जब बैलों को पलटाना हो तो पल्ट-पल्ट के साथ मोटी सी प्प्प्प जैसी ध्वनि निकाली जाती है.

इसी तरह कुत्ते को बुलाने के लिये यू-यू-यू तो कुत्ते को भगाने के लिये हड़ी-हड़ी जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है.

अगर आपको भी इस तरह की ध्वनियां और शब्द याद हैं तो कमेन्ट बाक्स में बताइये कि आपने किस जानवर को भागने के लिये अपने बचपन में कौन सी ध्वनि या शब्द का प्रयोग किया है.

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

कुमाउनी शब्द-संपदा फेसबुक पेज के आधार पर.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

  • भैंस को हे ला हे ला,,,,पानी पिलाते वक्त,,हे प्आंआंआं
    गाय के गौमूत्र लेते वक्त,,,,गाई गोंत गोंत गोंत गोंत

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

17 hours ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

5 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

5 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

5 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

7 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago