Featured

उत्तराखण्ड में वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार

उत्तराखंड में वन्यजीवों की सुरक्षा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. राज्य में 6 नेशनल पार्क, 7 अभ्यारण और 4 कंजर्वेशन रिजर्व हैं. इस चुनौती से निपटने के लिये सरकार जल्द ही वन्य जीव अंचल व्यवस्था के पुनर्गठन पर विचार कर रही है. राज्य गठन से पूर्व उत्तराखंड में दो वन्य जीव अंचल कोटद्वार और रामनगर में कार्यरत थे.

कोटद्वार अंचल का कार्यक्षेत्र गढ़वाल मंडल और रामनगर का कुमाऊं मंडल था. प्रत्येक अंचल में एक सहायक वन संरक्षक की अगुआई में पांच सदस्यीय टीम हुआ करती थी. इसका कार्य वन्यजीव अपराधों की जांच-पड़ताल, अपराधियों को पकड़ने के साथ ही खुफिया जानकारी जुटाना था. राज्य गठन के बाद इन्हें समाप्त कर दिया गया.

तीन साल पहले वन विभाग की ओर से प्रदेश में 4 वन्यजीव अंचल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था. यह वन्यजीव अंचल गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में खोले जाने प्रस्तावित थे. शासनों की फ़ाइल में यह प्रस्ताव खो गया.

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में वन्यजीव अंचल व्यवस्था को फिर से बहाल करने के मद्देनजर वन विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है. इस संबंध में सरकार के स्तर पर भी मंथन चल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही वन्यजीव अंचल अस्तित्व में आयेंगे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बर्फ ही नहीं हरियाली भी गायब हो रही है हिमालयी इलाकों से

हिमालय को आमतौर पर बर्फ़, जंगल और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, लेकिन एक…

4 days ago

उत्तराखंड क्रिकेट टीम से रचा इतिहास

उत्तराखंड क्रिकेट ने रविवार को एक नया इतिहास रच दिया. राज्य की टीम ने जमशेदपुर…

4 days ago

उत्तराखंड बजट : स्वयं स्फूर्ति से परिपक्वता की ओर

लेखे के नये लाल बैग से निकला निर्मल बजट उत्साह संवर्धन नीति का पिटारा लाया…

1 week ago

बर्बर इतिहास का नाम क्यों ढो रहा है ‘खूनीबढ़’

कोटद्वार में बाबा की दुकान का नाम बदले जाने और बजरंग दल से भिड़ने वाले…

1 week ago

कौन थे पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा ‘लकुलीश’?

पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा भगवान लकुलीश को भारतीय शैव परंपरा के विकास में एक अत्यंत…

1 week ago

कैसे अस्तित्व में आया नारायण आश्रम और कौन थे नारायण स्वामी?

नारायण आश्रम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में धारचूला से ऊपर, ऊँचे पहाड़ों और गहरी घाटियों…

1 week ago