Default

उत्तराखण्ड की रुचिका लोकप्रिय टीवी शो डांस प्लस में मचाएंगी धमाल

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया की ग्राम पंचायत धनस्यारी की रहने वाली रुचिका नेगी मात्र 10 बरस की उम्र में भारत के नंबर वन डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के लिए हुआ है. इस शो के लिए चुने गए 9 लोगों में से रुचिका एक है. रुचिका उत्तराखण्ड से चुनी गयी अकेले प्रतिभागी हैं. (Ruchika Negi Dance Plus)

उत्तराखण्ड के एक गुमनाम गांव धनस्यारी से रुपहले पर्दे तक का यह सफ़र रुचिका और उनके परिवार के लिए काफी संघर्षों भरा रहा है. बचपन से ही नृत्य में गहरी दिलचस्पी लेने वाली रुचिका के पिता ने उनकी इस प्रतिभा को पहचाना और बेटे के सपनों के लिए कुछ भी कर गुजरने का फैसला लिया. रुचिका के पिता संजय नेगी ने उत्तराखण्ड के अपने कारोबार को भी बंद कर रुचिका के लिए मुम्बई आने का फैसला लिया. सामान्य मध्यमवर्गीय जीवन बसर कर रहे संजय 2 साल पहले मुम्बई पहुंच गए और मायानगरी में डिलीवरी बॉय की जॉब करने लगे. कुल मिलाकर संजय ने रुचिका के हुनर को देश के सामने लाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया. लेकिन रुचिका ने भी अपने पिता को निराश नहीं होने दिया और देश के सबसे बड़े डांस शो में जगह बनाने में कामयाब रहीं.

परिवार का त्याग और रुचिका के मेहनत ने रंग दिखाया और उनका चयन ‘डांस प्लस’ जैसे घर-घर में मशहूर टीवी शो के लिए हो गया. कड़ी प्रतियोगिता के पांच चरण पार करने के बाद रुचिका का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हो गया. अंतिम चरण में रुचिका को ले जाने तक के लिए उनके पिता को एक परिचित से कर्ज लेना पड़ा.

कुल मिलाकर छोटे पर्दे पर उत्तराखण्ड लगातार दस्तक दे रहा है. विभिन्न रियलिटी शोज में उत्तराखण्ड का टैलेंट बीते दिनों दिखाई दिया है. फिलहाल चम्पावत के पवनदीप पूरे देश में छाए हुए हैं और अब रुचिका अपने डांस का जादू बिखेरती नजर आएँगी. (Ruchika Negi Dance Plus)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • यकुलान्स का शाब्दिक अर्थ क्या है ।

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

7 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago