हैडलाइन्स

देश में सबसे कम शिशु लिंगानुपात वाला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिशु लिंगानुपात में लगातार गिरावट देखी जा रही है. नीति आयोग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड देश का सबसे खराब शिशु लिंगानुपात वाला राज्य बन गया है. नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्यों के आंकड़ों बताया कि उत्तराखंड का शिशु लिंगानुपात देश में सबसे खराब है.
(Uttarakhand Lowest Child Sex Ratio)

2015-16 में उत्तराखंड में शिशु लिंगानुपात एनएचएफएस 4 के मुताबिक 888 था. एसडीजी सर्वेक्षणों के मुताबिक 2018 में अनुपात गिरकर 850 और उसके बाद अगले साल 841 हो गया था. वहीं इस बार साल 2021 में ये अनुपात 840 है, जिसकी वजह से उत्तराखंड सबसे खराब लिंगानुपात वाला राज्य बन गया है यानी राज्य में प्रति 1000 बालकों पर सिर्फ 840 बालिकाएं जन्म ले रही हैं.

रजिस्ट्रार जनरल और भारत के जनगणना कमिश्नर की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में कहा गया था कि उत्तराखंड में शिशु लिंगानुपात 2021 में 800 के आसपास पहुंच जाएगा. मानवाधिकार के एशियन केंद्र ने तब “उत्तराखंड में बालिका भ्रूण हत्या की स्थिति” शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें राज्य की स्थितियों को चिंताजनक बताया गया था. 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तराखंड में शिशु लिंगानुपात 890 था. पिछले दस साल में यह अनुपात और गिर चुका है.
(Uttarakhand Lowest Child Sex Ratio)

इस रिपोर्ट के बाद राज्य महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने स्पष्टीकरण देते हुये कहा कि राज्य में चल रही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जन्म के समय लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के पांच जिले बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून व उत्तरकाशी देश के 50 सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिलों में शामिल हैं.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वर्ष 2017-18 में जन्म के समय लिंगानुपात 922 था। यानी, प्रति हजार बालकों पर इतनी बालिकाओं का जन्म हो रहा था. वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा बढ़कर 938 और वर्ष 2019-20 में 949 पहुंच गया.
(Uttarakhand Lowest Child Sex Ratio)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago