हैडलाइन्स

उत्तराखंड में नये भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

पिछले लम्बे अरसे से उत्तराखंड में जगह-जगह पर नया भू-कानून लाने को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे हैं. भू-कानून की मांग को लेकर किये जा रहे इन प्रदर्शनों की ख़ास बात यह है कि इसबार यह मांग राज्य के युवाओं द्वारा पूरजोर तरीके से की जा रही है.
(Uttarakhand CM on Land Reform Law)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवाओं में पकड़ के चलते यह उम्मीद की जा रही थी कि युवाओं द्वारा की जा रही नये भू-कानून की मांग पर कोई न कोई फैसला जरुर लिया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लगातार नये भू-कानून की मांग ख़ारिज किये जाने के बावजूद युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं की बात पर पहली बार खुले रूप से सकारात्मक पहल की है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक फेसबुक पोस्ट की है. अपनी फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री कहा कि

प्रदेश में भू-क़ानून को लेकर कई तरह की आशंकाएँ व्यक्त की गयी हैं, कई प्रदेशवासी इस मामले को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं. मैं उन सभी को ये बताना चाहता हूँ कि आपकी आवाज़ अनसुनी नहीं हो रही है. हमारी सरकार आम जनता की सरकार है और आपकी हर बात हम तक पहुँचती है. मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इस मामले में समग्र रूप से विचार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा जो उत्तराखण्ड की भूमि के संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश में रोज़गार-निवेश इत्यादि सभी पहलुओं को ध्यान में रखेगी.
(Uttarakhand CM on Land Reform Law)

इस पोस्ट के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार आने वाले विधानसभा सत्र में भू-कानून से जुड़ी कोई न कोई पहल जरुर करेगी. हालांकि नये भू-कानून की मांग कर रहे उत्तराखंडवासियों का साफ़ कहना है कि किसी भी प्रकार की समिति की घोषणा के बजाय सरकार नया भू-कानून लाये और उनका प्रदर्शन नया भू-कानून लागू किये जाने तक चलेगा.
(Uttarakhand CM on Land Reform Law)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

एटकिंसन : पहाड़ आधारित प्रशासन का निर्माता

तत्कालीन नार्थ वेस्टर्न प्रोविनेंस यानी उत्तर प्रदेश के जिस ब्रिटिश अधिकारी ने उन्नीसवीं शताब्दी के…

6 hours ago

बीमारी का बहम और इकदँडेश्वर महाराज का ज्ञान

संसार मिथ्या और जीवन भ्रम है, मनुष्य का मानना है वह जीवों में श्रेष्ठ व बुद्धिमान…

1 day ago

शकटाल का प्रतिशोध

पिछली कथा में हमने देखा कि कैसे योगनंद सत्ता तक पहुँचा, शकटाल ने अपने सौ पुत्र…

2 days ago

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 month ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 month ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 month ago