Featured

उत्तराखंड और 1923 का कौंसिल चुनाव

गांधी जी के असहयोग आन्दोलन वापस लेने के बाद सी.आर. दास और पंडित मोतीलाल नेहरू ने स्वराज पार्टी का गठन किया और दिसम्बर 1923 में घोषित चुनाव में भाग लिया. कुमाऊं में चुनाव के लिए उपयुक्त नेताओं के चयन हेतु जुलाई 1923 में मोतीलाल नेहरू नैनीताल आये. 15-16 जुलाई को गोविन्द वल्लभ पन्त, हरगोविंद पंत आदि ने मोतीलाल नेहरु से मुलाक़ात की. जिसके बाद 20 जुलाई को नैनीताल में स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक सम्मलेन आयोजित करना तय हुआ. उसके निमित्त हकीम अजमल खां, मौलाना मुहम्मद अली, बाबू शंभूनाथ आदि को आमंत्रित किया गया और सम्मलेन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

चुनाव टिकट आने पर स्वराज दल तथा विरोधी पक्ष की ओर से जोरदार प्रचार कार्य आरंभ किया गया. इस संबंध में नैनीताल में 23 अक्टूबर और 30 अक्टूबर, 1923 को स्वराज्य दल की दो सभाएं हुई.

मोतीलाल नेहरू ने कुमाउनियों के समक्ष अपील की कि ‘ आपके कुमाऊं से श्री रंग अय्यर केन्द्रीय विधान सभा के लिए, पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त नैनीताल सीट से प्रांतीय कौंसिल के लिए, पंडित हरगोविंद पंत अल्मोड़ा सीट से प्रांतीय कौंसिल के लिए, बाबू मुकुन्दी लाल गढ़वाल सीट से प्रांतीय कौंसिल के लिए स्वराज पार्टी की ओर से खड़े हुए हैं. आपका कर्तव्य है कि आप इनको हर तरह मदद दें… इनकी विजय देश की विजय होगी. मेरी ओर से कुमाऊँ वालों को अपने अखबार द्वारा सूचित कर दें कि लोग इन्हीं को वोट देंगे. आप गांवों में जाकर लोगों को मेरा सन्देश सुना देवें. मुझे पूर्ण आशा है आप स्वराज्य दल को हर प्रकार से मदद पहुंचाएंगे.’

प्रांतीय कौंसिल की तीनों सीटें स्वराज्य दल के खाते में गयी. बैरिस्टर मुकुन्दी लाल, गोविन्द वल्लभ पन्त और पंडित हरगोविंद पंत अपनी-अपनी सीटों पर भरी मतों से विजयी हुए. ब्रिटिश सरकार अब तक उक्त जिलों को अपना गढ़ समझती थी लेकिन चुनाव परिणाम ने यह भ्रम सदैव के लिए तोड़ दिया.

चुनाव परिणाम के बाद 24 जनवरी 1924 हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाषण दिये. अपने भाषण के दौरान पं. गोविन्द वल्लभ पन्त ने कहा कि ‘ हम स्वराज के सिपाही हैं तथा हमारा उदेश्य यथाशक्ति जनता की सेवा करना होगा.’

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 days ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 days ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

5 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

6 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

6 days ago