Featured

उत्तराखण्ड के प्रगति मार्ग पर आपका स्वागत है

कुछ दिन पहले उत्तराखण्ड में ऋषिकेश से देहरादून की सड़क चमकी हुई थी. सड़क के गड्डे भरे जा चुके थे. आप यकीन नहीं मानेंगे ऋषिकेश और देहरादून के कई बस स्टाप के पास एक ही रात में न जाने कहां से भव्य पेड़ तक पाये गये थे. इस सबमें सबसे आकर्षक था देहरादून का एयरपोर्ट. देहरादून के एयरपोर्ट जिसके आस – पास हरियाली के नाम पर पीली घास ढूंढने पर मिलती थी वह इस बीच हरा – भरा था.

ऋषिकेश के भद्रकाली काली मार्ग पर ट्रक में बिकने वाला शराब का सरकारी ठेका गायब था. इसकी जगह बोर्ड लगा था जिसमें बोल्ड अक्षरों में लिखा था प्रगतीशील राज्य में आपका स्वागत है.

समिट के दौरान

देहरादून से ऋषिकेश तक का ठीक हाल वही था जो लड़की देखने वाले घर में लड़के वाले के आने के दिन रहता है. सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम को नाम दिया इन्वेस्टमेंट समिट.

इन्वेस्टमेंट समिट को हुये हफ्ता भर नहीं गुजरे सड़कों के गड्डे अपना पुराना आकर लेने लगे, पेड़ गायब, गमले खुद गमला गये, जिस शराब के ट्रक को भद्रकाली मार्ग से गायब किया गया था उसने बोल्ड अक्षरों में लिखे प्रगतीशील राज्य में आपका स्वागत है वाले बोर्ड को समिट के अगले दिन में साइड लगा ट्रक में शराब बेचना चालू कर दिया.

कुछ सवाल और जवाब दोनों सरकार अपने इस कार्यक्रम के दौरान छोड़ गयी. पहला जवाब तो यह कि सरकार चाहे तो सबकुछ कर सकती है. अगर चार अमीरों के लिये किया जा सकता है तो आम जनता के लिये भी किया जा  सकता है. सवाल यह है कि अगर आप किसी को यह नहीं दिखाना नहीं चाहते कि आपके राज्य में ट्रक में शराब बेच रहें हैं तो फिर बेच क्यों रहे हैं?

समिट को हुये आज लगभग पन्द्रह दिन होने को हैं लेकिन सरकार अभी तक इसके अलावा कि समिट सफल रहा के कुछ नहीं बता पाई है. ख़ैर लड़के वालों के जाने के बाद जैसा घर का हाल रहता है वही उत्तराखण्ड का भी हो गया है.

समिट के बाद ( फोटो फेसबुक से साभार )

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

6 days ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

6 days ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

6 days ago

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

7 days ago