Featured

मोनाल के जोड़े की अकल्पनीय सुन्दर तस्वीरें

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के रहने वाले बैजू पाटिल एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और उनकी विशेषज्ञता है वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी. (Unbelievable Photos of Monal Pair)

अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार जीत चुके बैजू ने अनेक अविस्मरणीय तस्वीरें खींचीं हैं. हाल ही में फेसबुक पर उनके द्वारा पोस्ट की गयी मोनाल के जोड़े की एक तस्वीर बहुत लोकप्रिय हुई. (Unbelievable Photos of Monal Pair)

मोनाल उत्तराखंड राज्य का राजकीय पक्षी है. एक समय यह हिमांचल प्रदेश का राजकीय पक्षी भी रहा है. यह हमारे पड़ोसी देश नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है. हिमालयन मोनाल जिसका वैज्ञानिक नाम Lophophorus Impejanus है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक बेहद खूबसूरत पक्षी है. पश्चिमोत्तर हिमालय में इसे मन्याल, रतनल, रत्काप, मुनाल, घुर मुनाल, रतुया कांवा आदि नामों से भी जाना जाता है. लेपचा में फो दौग. हिमाचल प्रदेश में इसे नीलगुरु भी कहा जाता है. कश्मीरी इसे सुनाल बताते हैं. नेपाल में डंगन, सिक्किम में चामदौग व भूटान में बुप पुकारा जाता है.

विलुप्ति के कगार पर पहुँच गयी यह प्रजाति अमूमन धरती पर रहती है अलबत्ता ज्यादा बर्फबारी होने पर पेड़ों पर अपना ठिकाना कर लेती है.  नर पक्षी नीले-हरे-लाल-नारंगी रंगों की अनेक छटाओं वाला एक सतरंगी जादू होता है जबकि उसकी मादा हलके भूरे रंग की होती है. इन दोनों की आँखें बेहद सम्मोहक होती हैं.

वन्य जीव संरक्षण बोर्ड द्वारा पहली बार 2008 में कराई गयी गणना में राज्यभर में 919 मोनाल थे. बताया जाता है कि एक समय में इसकी संख्या इतनी ज्यादा हुआ करती थी कि यह सहज ही देखा जा सकता था.

बैजू पाटिल ने मोनाल के जोड़े की कुछ बहुत ही मुश्किल से पाई जा सकने वाली तस्वीरें खींची हैं. इन तस्वीरों का कम्पोजीशन भी उतना ही जादुई है. मोनाल के जोड़े की ऐसी तस्वीरें आपने इसके पहले कभी नहीं देखी होंगी.

जाड़ों के मौसम में बर्फ पड़ने पर मोनाल पेड़ों के ऊपर रहने लगता है.
ऊपर की फोटो की डीटेल
मोनाल के जोड़े का एक और खूबसूरत चित्र
ऊपर की फोटो की डीटेल
बैजू पाटिल और उनके कुछ और फोटो

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • सुन्दर फोटोज के प्रस्तुती कारन के लिए धन्यवाद . बैजू पाटिल तक हमारा धन्यवाद पहुँचाईयेगा .

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 day ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 day ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

4 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago