Featured

तुंगनाथ चन्द्रशिला और देवरियाताल : एक फोटो निबंध

सुबह करीब 6 बजे मैंने तुंगनाथ के लिये पैदल चलना शुरू किया. चोपता का छोटे पर महंगे बाजार को पार करके में पैदल रास्ते में आ गयी. ये रास्ता पत्थरों से बना है ताकि इसमें खच्चरों भी उन लोगों को ले जा सकें जो पैदल नहीं चल सकते हैं और साथ ही रास्ते को खूब गंदा भी कर देते हैं क्योंकि सफाई की कोई न तो व्यवस्था ही की गयी और न ही कोई कानून बने हैं. रास्ते में कुछ दुकानें भी हैं पर इनमें सामान की कीमत एकदम मनमानी ही है. जिसका जो मन होता है वो कीमत वसूलता है.

अभी तो फिलहाल धूप खिली हुई है इसलिये बुग्याल अच्छे लग रहे हैं पर कुछ देर बाद बादल घिर आये और आसमान एकदम काला हो गया. मैं तुंगनाथ के मंदिर तक पहुँच गयी. बाहर से आये पर्यटकों के कारण मंदिर में थोड़ी भीड़ है. मैं मंदिर के अंदर गयी जो कि अंधेरी गुफा जैसा है इसमें शिवलिंग है और एक पुजारी पूजा कर रहा है. अंदर धूप के धुंए से कमरा भरा है और तेल के दीयों से आने वाली रोशनी से मंदिर में उजाला हो रहा है. कुछ देर अंदर रह के मैं बाहर आ गयी. यहाँ पुजारियों के भी दाम तय हैं और अगर बिन पूजा कराये बाहर आओ तो पुजारी ऐसे देखते हैं जैसे कोई घोर अपराध हुआ हो.

तुंगनाथ 3460 मीटर की ऊँचाई में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है और पंचकेदारों में से एक है. माना जाता है कि यह मंदिर 1000 वर्ष पुराना है जिसका निर्माण पांडवों द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये किया गया था.

तुंगनाथ से मैं चन्द्रशिला की ओर निकल गयी. चन्द्रशिला की ऊँचाई 3700 मीटर है. चन्द्रशिला को जाते हुए मौसम एकदम खराब हो गया और धुंध ने पूरी घाटी को अपनी गिरफ्त में ले लिया. चन्द्रशिला में भी शिव का मंदिर है. यहाँ से लौटते हुए भयानक बारिश होने लगी और पूरा रास्ता वर्षा में ही तय किया और फिर वहीं से देवरियाताल के लिये निकल गयी. देवरियाताल की ऊँचाई 2438 मीटर है और यह झील 3 किमी. लम्बी है.

देवरियाताल जाते समय बारिश रुक गयी. शाम के समय जब यहाँ पहुंची तो आसमान खुल गया हालांकि शाम भी होने लगी. देवरियाताल में चैखंबा पर्वत का परछाई दिख रही है. ये नजारा बेहद खूबसूरत है. एक रात यहाँ बिता के अगली सुबह मैं वापस लौट गयी. सभी फोटो विनीता यशस्वी ने ली हैं.

 

विनीता यशस्वी

विनीता यशस्वी नैनीताल  में रहती हैं.  यात्रा और  फोटोग्राफी की शौकीन विनीता यशस्वी पिछले एक दशक से नैनीताल समाचार से जुड़ी हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

25 minutes ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 days ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

3 days ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

3 days ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

3 days ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

3 days ago