हैडलाइन्स

उत्तराखंड में वायरल हो रहा है तीन टांग वाला फ्रीज

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एकबार फिर चर्चा में हैं. बीते दिन उन्होंने अपने फेसबुक पर फ्रीज के साथ खड़े के डॉक्टर की तस्वीर पोस्ट की थी जिसके साथ उन्होंने लिखा :
(Trivendra Singh Rawat)

आज कोरोनेशन अस्पताल में अधिकारियों ने वहाँ पर कोविड सम्बंधित दवाईयाँ वह इंजेक्शन रखने के लिए फ्रिज की आवश्यकता बतायी जिसके पश्चात् तत्काल वहाँ फ्रिज भेंट किया. बहुत जल्दी थी इसलिए घर का ही भिजवा दिया. मैं, आशा करता हूँ की इससे हमारे देवतुल्य चिकित्सकों को इलाज करने में सुविधा होगी. कोरोना के इस संकटकाल में हम सभी अपना धैर्य बनाए रखें. भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार हमें इस कठिन समय से बाहर निकालें तथा हमें शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करता हूं.

पूर्व मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर कई लोग भड़क गये. लोगों ने उनकी फेसबुक वाल पर तरह तरह के सवाल उठाये. एक यूजर ने लिखा :

पिछली सरकार में स्वयं मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग देख रहे थे और ये पिछले साल से सुरु हुआ था।इस से ज्यादा शर्मनाक किस होगा की फ्रिज नहीं है और सेंटर है. एक साल में नई भर्तियां और अच्छा खासा इंफ्राट्रुक्टर विकसित किया जा सकता था. लेकिन ऐसा हुआ नही संक्रमण थोड़ा कम हुआ तो कुम्भकर्णी नींद में सो गए. कम से कम 3 मंत्रियों की पोस्ट खली थी. फुल टाइम स्वास्थ्य मंत्री ही बना देते. आज जो आपने किया वो वाह वाही वाला कार्य नहीं है. ये शर्मनाक है कि अस्पतालों की ऐसी हालत हैं. आम जनता से किसी को कोई सरोकार नहीं है.अगर 22 में चुनाव न होते तो आप ये तक न करते.
(Trivendra Singh Rawat)

वायरल तस्वीर

पूर्व मुख्यमंत्री की पोस्ट पर ही कुछ लोगों ने उसी रंग के तीन टांग वाले एक फ्रीज की तस्वीर यह भी पोस्ट कर दी. इस तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दान किये गये फ्रीज के एक पैर की जगह ईट लगी है. हालांकि ऐसे यूजर भी हैं जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री की यह दानवीरता बहुत भायी है. एक यूजर ने लिखा :

मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं, आपमें सदैव ही मानवता कूट-कूट कर भरी हुई थी, है और हमेशा रहेगी. जय त्रिवेन्द्र

बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री के इस फ्रीज दान पर राज्यभर में राजनीति भी तेज हो गयी है.
(Trivendra Singh Rawat)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago