संस्कृति

रमोलिया हाउस में कल होगा नाटक ‘बड़े भाई साहब’ का मंचन

‘काफल ट्री फाउंडेशन’ आप सभी को आमंत्रित करता है प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब की नाट्य प्रस्तुति देखने के लिए. प्रमचंद की यह कहानी अपने समय की शिक्षा पद्धति पर गहरा प्रहार थी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है. इसी कहानी को आज के संदर्भ में दिखाने की कोशिश करता है यह नाटक. (Play Ramoliya House Haldwani)

नाटक को प्रस्तुत करेंगे शाइनिंग स्टार स्कूल, रामनगर के कलाकार. जिन के द्वारा इस नाटक की कई प्रस्तुतियाँ दी जा चुकी हैं.

नाटक में मूल कहानी की आत्मा को बनाए रखते हुए वर्तमान शिक्षा पद्धति की पड़ताल करने की कोशिश की गयी है. कहानी प्रेमचंद की बड़े भाई साहब की तरह ही आगे बढ़ती है जिसमें बड़ा भाई पढ़ाई को लेकर बहुत ज्यादा चिन्तित दिखता है और छोटा भाई खेलकूद में लगे रह कर अपनी जिंदगी को जीता हुआ आसपास घट रही चीजों से सीखते हुए आगे बढ़ता है. एक भाई लगातार फेल होता जाता है और दूसरा पास. इसी कहानी के माध्यम से आज के संदर्भ की कुछ बातों को एक नेरेटर के माध्यम से कहा गया है. जो नाटक के बीच-बीच में आकर उन प्रश्नों को उठाता है और सबके सामने रखता है.
लेखक हैं मुंशी प्रेमचंद, निर्देशक अमित तिवारी. प्रमुख कलाकार हैं– तूषिता नेगी, कृतिका राणाऔर इशिता.

तो चले आइये कल इतवार, 14 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे रमोलिया हाउस, सरस बाज़ार, कालाढूँगी चौराहा, हल्द्वानी. (Play Ramoliya House Haldwani)

युगमंच नैनीताल : रंगमंच और सिनेमा जगत को नामचीन कलाकार देने वाला थिएटर ग्रुप

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago