ज़मीन

नैनीताल जिले का तराई-भाभर क्षेत्र

नैनीताल जिले का तराई-भाभर क्षेत्र शिवालिक पर्वत की जड़ में स्थित है. पहाड़ों से तेजी से बहकर आने वाली नदियों और भारी बारिश से हुए भूस्खलन की वजह से पहाड़ से बहकर आने वाले कंकड़, पत्थर और मिट्टी से इस भौगौलिक क्षेत्र का निर्माण हुआ है. शिवालिक पर्वत के दक्षिणी ढलान की जड़ पर भूमि अचानक समतल हो गयी है. पहाड़ों से बहकर चले आये मलबे से इस मैदान में एक संकरी पट्टी बन गयी है. इस पट्टी को भाभर कहा जाता है. पहाड़ से बहकर आने वाली बारीक रेता और मिट्टी से बनी जमीन को तराई कहा जाता है. इस तरह शिवालिक पर्वत श्रृंखला के नीचे की इस जमीन को ही तराई-भाभर कहा जाता है. (Terai Bhabhar area of ​​Nainital district)

तराई के बारे में एटकिंसन ने कहा है—

तराई क्षेत्र लम्बी और संकरी पट्टी के रूप में है. इसकी लम्बाई लगभग 114 किमी और चौड़ाई 19 किलोमीटर है. इसके उत्तर में भाभर का इलाका है. दक्षिण में पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद और रामपुर जिले हैं. इसके पूर्वी छोर पर शारदा नदी बहती है तो पश्चिम में बिजनौर जिला है.  

भाभर के बारे में ई. वी. स्मिथीज कहते हैं—

यह क्षेत्र पथरीली धरा है, जो कुमाऊँ की जड़ पर है. नेपाल की तरफ इसके पूर्वी छोर पर शारदा नदी बहती है. पश्चिमी दिशा में कालाढूंगी और बौर नदी है. इस पट्टी की चौड़ाई 4.83 किमी से 24.15 किमी तक है. यह उबड़-खाबड़ जमीन है. इसके कुमाऊँ हिमालय से लगे छोर की ऊँचाई लगभग 341 मीटर है. तराई क्षेत्र से इसके मिलने के बिंदु पर ऊँचाई 227.84 मीटर है.

कभी तराई का इलाका काफी दलदली हुआ करता था. इसी वजह से यहां पर मच्छरों की भरमार हुआ करती थी और मलेरिया का महामारी के रूप में प्रकोप था. अब यह इलाका फसलों से भरपूर संपन्न किसानों के फार्मों में बदल चुका है.  

भाभर का इलाका कंकड़-पत्थरों से भरा हुआ है. इस वजह से यहां की जमीन में नमी को संजोकर रख पाने की क्षमता नहीं है. इस इलाके में तराई के मुकाबले सिंचाई वाली जमीन की कमी है. यहां आबादी उन्हीं इलाकों में ज्यादा है जहां बाद में सिंचाई की सुविधाओं का विकास हुआ, या फिर जो नदी किनारे का भाग है. इस इलाके में कुमाऊँ की दूर-दराज पहाड़ियों से आकर लोग बस गए हैं.

तराई-भाभर में कोसी, गौला और काली नदियों के अलावा सभी का उद्गम शिवालिक पर्वत में है. इन नदियों में फीका, ढेला, नन्धौर, भाखड़ा और कामीन प्रमुख हैं.     

(उत्तराखण्ड का समग्र राजनैतिक इतिहास (पाषण युग से 1949 तक) –अजय सिंह रावत– के आधार पर)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

सुल्ताना डाकू के छोड़े हुए रुपयों से खरीदी गयी हल्द्वानी के एम. बी. स्कूल की जमीन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • अधूरी जानकारी है इस पोस्ट में, कृपया पूरी जानकारी इतिहास और भूगोल को ध्यान में रखकर प्रस्तुत करने की कृपा करें 🙏

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

23 hours ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

23 hours ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

24 hours ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

5 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

6 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

6 days ago