Featured

कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में बर्फ़बारी के बाद की तस्वीरें

उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में आज जमकर बर्फ़बारी हुई है. कुमाऊं और गढ़वाल दोनों के पहाड़ी जिलों में पिछले दो दशकों से इतनी बर्फ नहीं देखी गयी.

कुमाऊं के जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत सभी जगह काफ़ी बर्फ गिरी है.

स्थानीय लोग जमकर इसका आनन्द लेते नज़र आ रहे हैं. दिल्ली और आसपास से नैनीताल को सैलानियों ने आना भी शुरु कर दिया है.

सोसियल साईटस पर भी बर्फ से लदी पहाड़ियों की बहुत सी सुंदर तस्वीर आ रही हैं. वहीं उत्तराखंड से बाहर रह रहे प्रवासी उत्तराखंड की इन तस्वीरों को खूब साझा कर रहे हैं और अपने समय को याद भी कर रहे हैं.

पिछले एक दशक में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा मुख्यालय में इस तरह की बर्फ देखने को नहीं मिली है. इसी तरह नैनीताल में भी यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है.

नैनीताल और अल्मोड़ा में आये सैलानी इस बर्फबारी का खूब आनन्द ले रहे हैं.

पहाड़ को जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर जमकर बर्फ गिरी हुई है. इसके कारण कुछ स्थानों पर यातायात में बाधा की ख़बर भी आ रही है.

पहाड़ों के अधिकांश हिस्सों में बिजली न होने से थोड़ी बहुत परेशानी भी देखने को मिल रही है हालांकि विद्युत विभाग ने स्थिति के पूर्णतः नियंत्रण में होने की बात कही है.

वही मौसम विभाग की ओर से अगले चौबीस घंटे भी मौसम ख़राब रहने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गयी है.

कुमाऊं के अलग-अलग हिस्सों में बर्फ़बारी की कुछ तस्वीरें देखिये

पिथौरागढ़ मुख्यालय फोटो : मानसी जोशी

लोहाघाट सुईं गांव. फोटो : हेम चौबे

लोहाघाट सुईं गांव. फोटो : हेम चौबे

लोहाघाट सुईं गांव. फोटो : हेम चौबे

लोहाघाट सुईं गांव. फोटो : हेम चौबे

अल्मोड़ा. फोटो भूपेन्द्र सतवाल

अल्मोड़ा. फोटो भूपेन्द्र सतवाल

पहाड़पानी. फोटो तनुज वर्मा

लोहाघाट सुईं गांव. फोटो : हेम चौबे

पहाड़पानी. फोटो तनुज वर्मा

पहाड़पानी. फोटो तनुज वर्मा

अल्मोड़ा. फोटो भूपेन्द्र सतवाल

अल्मोड़ा. फोटो भूपेन्द्र सतवाल

पिथौरागढ़ मुख्यालय फोटो : मानसी जोशी

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago