समाज

बागेश्वर के कांडा में सरकारी स्कूल के अध्यापक संतोष जोशी ने मिसाल कायम की

“सन्तोष जोशी विजयपुर कांडा, बागेश्वर में शिक्षक हैं. कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई. फिर 3 दिन पहले उन्होंने झिझकते हुए एक वीडियो भेजा कहा कि भाईसाहब मैँ भी बच्चों के साथ नाटकों पर काम करता हूँ, मेरा वीडियो देख कर बताइयेगा कैसा लगा.” (Santosh Joshi Government School Kanda Bageshwar )

“स्वच्छता अभियान को लेकर तीन बच्चों द्वारा परफॉर्म किया गया यह छोटा सा मगर इसमें बहुत ही जानदार संवाद हैं. थीम दमदार हैं.” (Santosh Joshi Government School Kanda Bageshwar )

इसलिए मैंने देख फ़ौरन बिना उनसे पूछे अपनी फेसबुक वॉल पर लगा दिया. था ही इतना शानदार. तब से जिस गति से उसको शेयर किया गया और लाइक किया गया मैँ खुद अभिभूत हूँ. अभी थोड़ी देर पहले सन्तोष का मैसेज आया कि भाईसाहब उसको 3 दिन में फेसबुक पर 1.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3000 से अधिक बार शेयर हो चुका है.”

संतोष जोशी

ये हुई बात. तुम्हारे काम को सलाम मेरे दोस्त! मुझे पता है जब तक तुम जैसे नोजवान मेरे दोस्त हैं हम सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए लगातार नई ऊर्जा के साथ काम करते रहेंगे.”

इस इबारत को जिला नैनीताल के रामनगर के समीप ढेला नामक स्थान पर एक राजकीय विद्यालय में शिक्षक नवेंदु मठपाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है. (Santosh Joshi Government School Kanda Bageshwar )

संतोष जोशी ने मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई द्वारा लिखे गए ‘भोलाराम का जीव’ पर आधारित एक नाटक का सृजन किया और विजयपुर, कांडा, जिला बागेश्वर के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा उसे मंचित किया.

सरकारी स्कूलों में कुछ नहीं होता है या कुछ नहीं हो सकता है का रोना रोने वालों के लिए संतोष जोशी ने एक मिसाल पेश की है. शिक्षक के भीतर कुछ नया करने की लगन और सीमित संसाधनों के बावजूद परफॉर्म कर सकने का जज्बा हो तो बहुत कुछ किया जा सकता है.

बधाई इन बच्चों को और इनके शिक्षक संतोष जोशी को.

आप भी देखिये विजयपुर कांडा, बागेश्वर के सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा मंचित इस नाटक को.

उम्मीद जगाते राजकीय विद्यालय बजेला के नन्हें बच्चे

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • गज़ब का अभिनय व संवाद । बच्चों ने मंझा हुआ अभिनय किया ।

  • बहुत ही सराहनीय कार्य किया है संतोष जी ने ,और धन्यवाद आपको , आपने यह सब तक पहुचाया ।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago