समाज

बागेश्वर से भारतीय फुटबाल टीम का उभरता सितारा

बागेश्वर जिले के एक छोटे से गांव से निकले रोहित दानू की मेहनत का परिणाम है कि आज उन्हें भारतीय फुटबाल का उभरता सितारा माना जाता है. भारत की अंडर-14, 15, 16, 17 और 19 टीम से खेल चुके 19 वर्ष के रोहित फ़िलहाल आईसीएल में हैदराबाद एफसी की ओर से खेलते हैं. हैदराबाद एफसी के सबसे युवा खिलाड़ियों में रोहित दानू भी शामिल हैं.
(Rohit Danu Football Player)

बागेश्वर के रहने वाले रोहित ने बचपन में फुटबाल की बारीकी स्थानीय कोच नीरज पांडे से सीखी. रोहित का मानना है कि आज उनकी सफलता के पीछे का कारण मजबूत बुनियाद है जिसमें सबसे अहम योगदान उनके कोच नीरज पांडे का ही है.

फॉरवर्ड खिलाड़ी रोहित दानू के विषय में हैदराबाद एफसी के कोच ने हाल ही में कहा था कि रोहित आने वाले लम्बे समय तक भारत के सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ियों में होंगे.
(Rohit Danu Football Player)

अपने खेल के बारे में रोहित का कहना है कि वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो गोल करने के उदेश्य से उतरते हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुये रोहित कहते हैं

एक बार जब आप मैदान में घुस जाते हैं तो सभी के पास केवल दो टांगें होती हैं. फिर कितनी भी बड़ी टीम हो या कितना ही बड़ा खिलाड़ी महत्त्व उस दिन आपका दिया हुआ 100% खेल रखता है.

अपने खेल में सुधार के बारे में रोहित का कहना है कि उनके खेल में अभी भी काफ़ी ऐसे क्षेत्र हैं जहां उन्हें सुधार की जरूरत है. मसलन मुझे अपनी गति और तीव्रता पर काम करने की जरूरत है. इसके साथ ही मुझे अपनी फिनिशिंग पर भी काम करने की जरूरत है ताकि मैं गोल पोस्ट के सामने और प्रभावी हो सकूं. रोहित दानू अक्टूबर 2020 में हैदराबाद एफसी से जुड़े. दिसम्बर 2020 में उन्होंने अपना डेब्यू मैच खेला.

रोहित 16 साल की उम्र से आई-लीग में भी खेल रहे थे. आई-लीग के दौरान 16 साल की उम्र में ही रोहित के नाम उल्लेखनीय रिकार्ड चुका था. 16 साल की उम्र में आइजोल के खिलाफ गोल मारकर वह भारतीय फुटबाल टीम के शीर्ष प्रभाग में, सबसे कम उम्र में गोल मारने वाले खिलाड़ी बन गये थे.
(Rohit Danu Football Player)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago