कभी बूढ़ा न होने वाला एक नास्टैल्जिया – सिनेमा पारादीसो

आशीष ठाकुर

 

आशीष ठाकुर
आशीष मूलतः मध्यप्रदेश के निवासी हैं.फिलहाल पिछले 15 वर्षों से मुंबई में रहते हैं. पहले एडवरटाइजिंग, फिर टेलीविज़न और अब फ्रीलांसिंग करते हुए मीडिया से जुड़े हुए हैं. फिल्मों और साहित्य से गहरा जुड़ाव रखते हैं और फिलहाल इसी क्षेत्र में कुछ बेहतर करने के लिए प्रयासरत है.

 

 

बहते हुए वक़्त के सीने में टँकी एक जवान याद है सिनेमा पारादीसो. ज्यूसेप्पे तोर्नातारे की ये कविता कभी बूढ़ी नहीं होती. यह यादों का वो मखमली तूफ़ान है जिसमे गहरे और गहरे डूब जाने को जी चाहता है. यहाँ पतझड़ के बाद बसंत आता तो है, लेकिन एक उदासी लिए. यहाँ दर्द खूबसूरत है, यहाँ दिल टूटकर नरम-नरम घास के पत्तो पर गिरता है.

समंदर किनारे बसा इटली का एक छोटा सा गाँव, जहाँ नीले समंदर और चमकीली धूप का रिश्ता गाँव की ज़िंदगी में भी रचा बसा है. बूढ़े अल्फ्रेडो के साथ छोटा सा टोटो सिनेमा के जादू में ऐसा डूबता है कि वही सिनेमा उसकी ज़िन्दगी बन जाता है. विधवा माँ और छोटी बहन के साथ ज़िन्दगी कठीन थी लेकिन सिनेमा टोटो की ज़िन्दगी को सुनहरा बना रहा था. फिर वक़्त ने अपने पन्ने पलटे, छोटा टोटो अब जवान सल्वातोर बन चुका है, ऐलेना की नीली आँखें उसे गाँव के समंदर की तरह लगी, खूबसूरत, गहरी, अपनी सी. लेकिन सेकंड वर्ल्ड वॉर और ऐलेना के पिता तूफ़ान बन के आते हैं जिसमें सल्वातोर के सारे सपने बह जाते हैं. जब सब कुछ खोने का दर्द ही जीने का सहारा बन जाए तो दर्द की उसी मिट्टी से कला का जन्म होता है. मौसम अब बदल चुका है ३० साल बीत गए, सल्वातोर अब एक बड़ा फ़िल्म डायरेक्टर है. बूढ़े अल्फ्रेडो की मौत उसे फिर से अपने गाँव ले आती है. जिस नास्टैल्जिया से वो ३० सालों से बच रहा था, वहीं फिर से सामने खड़ा है. बचपन के जाने-पहचाने चेहरों पर उम्र चढ़ चुकी है, कच्ची गलियां अब पक्की सड़क में बदल चुकी है सिनेमा पारादीसो भी बस टूट कर गिरने ही वाला है वहां एक मॉल बनेगा. ज़माना बदल चुका है, बाज़ार का होना ज़रूरी है रिश्तों का नहीं. मॉर्डनाइज़ेशन में स्मृतियों के लिए क्या जगह!

३० सालों बाद दिल फ़िर धड़कता है ऐलेना एक बार फ़िर सामने खड़ी है. जब पहले प्यार में उदासी घुल जाती है तो उसकी महक और भी बढ़ जाती है. टूटे हुए काँटे के ज़ख्म को कुरेदने का अपना ही मज़ा होता है. ३० सालों के बाद ऐलेना से कुछ पलों की मुलाक़ात में सल्वातोर के बरस पिघल जाते हैं. लेकिन ज़िन्दगी के अपने उसूल होते है, उसे दिलों के टूटने, मिलने-बिछड़ने से क्या मतलब? साल्वातोर वापस लौट जाता है, रह जाती है उदासी, रह जाता है धीमे-धीमे सुलगता, सब कुछ खो देने के एहसास के लोभान की खुशबू से महकता दर्द.

बकौल जावेद अख्त्तर

कौन दोहराए अब पुरानी बातें
ग़म अभी सोया है जगाये कौन

लेकिन ज़िन्दगी दर्द के इस पुराने ब्लैक एंड वाइट अलबम में ही खूबसूरत नज़र आती है. सिनेमा पारादीसो देखने के बाद ऐसा लगता है ज्यूसेप्पे तोर्नातारे ने ज़िन्दगी के उजले से कैनवास पर पीले रंग से बड़े-बड़े अक्षरों में लिख दिया हो – नास्टैल्जिया.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago