हैडलाइन्स

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी का पहला स्थान

उत्तराखंड की मानसखंड पर आधारित झांकी को गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में पहला स्थान मिला है. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में उत्तराखण्ड की झांकी ने सभी को खूब आकर्षित किया. यह झांकी मानसखंड थीम पर आधारित थी.
(Republic Day Parade Uttarakhand Jhanki)

उत्तराखंड की झांकी में आगे और बीच के भाग पर कार्बेट नेशनल पार्क का दृश्य था. इसमें हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर के अलावा राज्य में पाए जाने वाने विभिन्न पक्षी दिखाये गये थे. झांकी के पिछले भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के पेड़ दिखाये गये थे.

इस झांकी सबसे ख़ास बात है इसमें शामिल छोलिया दल और लोककला ऐपण की झलक थी. साथ में चल रहे छोलिया दल ने सबका दिल जीत लिया था. झांकी के मंदिर को ऐपण की बेलों से सजाया गया. सूचना विभाग के निदेशक केएस चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड से 18 कलाकार इस झांकी में शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकी की एक तस्वीर साझा कर ट्वीट किया. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा –
(Republic Day Parade Uttarakhand Jhanki)

गौरवशाली क्षण!
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में देवभूमि के वैभवशाली सांस्कृतिक गौरव को परिलक्षित करती ‘मानसखण्ड’ पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई.

इस झनकी में शामिल लोकनृत्य छोलिया के दल के सदस्य पिथौरागढ़ जिले के थे. इससे पहले 1956 और 1966 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में इंद्रमणि बडोनी के निर्देशन में पहाड़ के लोकनृत्य केदार नृत्य की प्रस्तुति की गयी थी. इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल छोलिया दल की राष्ट्रपति महोदय के साथ तस्वीर देखिये-

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago