Featured

उच्याणा : कामनापूर्ति की इच्छा से देवताओं को भेंट चढ़ाने का संकल्प

उत्तराखण्ड की अध्यात्मिक आस्था एवं विश्वासों में से एक है उच्यौन, उचान, उच्याणा, उच्याणी.

जब कोई व्यक्ति अस्वस्थ हो जाता है और किसी भी इलाज से उसे कोई फायदा नहीं होता तब उसे स्थानीय भूत-प्रेत या देवी-देवताओं सम्बन्धी से ग्रसित समझ लिया जाता है.

इस आशंका के साथ संभावित देवी-देवता के नाम पर एक हरे पत्ते में थोड़े से चावल तथा पैसों की सांकेतिक भेंट रखकर प्रभावित व्यक्ति के ऊपर तीन दफा घुमाया जाता है. आश्वासन दिया जाता है की वह जो कोई भी है गणतुआ, पुछेरे या बाक्की से उसकी छानबीन करवा ली जाएगी. छानबीन करवाने के बाद अथासंभव भेंट-पूजा की जाएगी. कुमाऊँ में इसे बिटबादन (अर्थात पत्ते के बीड़े में छानबीन के लिए अक्षत भेंट को बांधकर रखना) भी कहा जाता है.

उच्याणा एक ऐसी भेंट है जो देवताओं के निमित्त कामना पूर्ति के लिए रखी जाती है. यह भेंट रुपये-पैसों के अलावा बकरे आदि पशु के बलिदान के संकल्प के रूप में भी होती है. कामना करने वाला व्यक्ति उच्याणा रखते हुए संकल्प लेता है कि कामना पूर्ण होने पर इस बकरे का बलिदान कर भेंट चढ़ाऊंगा.

कभी-कभी यह उच्याणा चांदी के मोटे कड़े व छत्र के लिए भी रखा जाता है. मनोकामना पूरे होने पर संकल्प पूरा किया जाता है.

इसके अलावा जात, जागर, यग्य के रूप में देवता विशेष की पूजा की जाती है. इसके लिए भी उच्याणा ही किया जाता है. इसके आयोजन के लिए घी, तिल, जौ आदि सामग्री रख दी जाती है. उच्याणा रखते हुए ज्यूंदाल और पिठ्याँ रखने का विशेष विधान है. बिना ज्यूंदाल, पिठ्याँ के कोई कोई भी उच्याणा नहीं रखा जाता. ज्यूंदाल का मतलब है कुछ चावल के दाने जिन्हें अक्षत भी कहा जाता है.

भैंसे की बलि देने के निमित्त उच्याणा का जो रूप होता है, वह है भाबड़ नाम के घास के तिनकों की एक मोटी रस्सी बनाकर रख देना. मनोकामना पूर्ण होने पर इसी रस्सी से बांधकर बलिदान का भैंसा देवता के थान पर ले जाया जाता है.

(उत्तराखण्ड ज्ञानकोष: प्रो.डी.डी. शर्मा के आधार पर)

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 day ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 day ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

5 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

6 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

6 days ago