हैडलाइन्स

हम पांच साल में दस बार मुख्यमंत्री बदलें आपसे क्या लेना देना: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

उत्तरकाशी में विजय संकल्प यात्रा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुये. उत्तरकाशी में राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस भाषण के एक हिस्से पर अब विवाद हो रहा है. अपने भाषण के एक हिस्से में उन्होंने कहा-
(Rajnath Singh in Uttarakashi)

कहते हैं ये भारतीय जनता पार्टी वाले क्या चुनाव लड़ेंगे ये तो पांच साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलते हैं अरे हम पांच साल में दस बार मुख्यमंत्री बदलें आपसे क्या लेना देना. हम पांच साल में दस बार बदलें और बहिनों भाइयो यदि हमने आपसे वादा किया होता, यदि किसी को प्रोजेक्ट करके हम इसको मुख्यमंत्री बनायेंगे प्रोजेक्ट करके हमने चुनाव लड़ा होता तो हम पांच वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री न बदलते. पार्टी ने चुनाव लड़ा था पार्टी का यह अंदरूनी मामला था. हमको जब लगा तब पार्टी ने फैसला लिया और पार्टी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बदल लिया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पूरी बात ऊपर दिये वीडियो में सुनिये:

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में राम मंदिर बनाये जाने पर भी अपनी बात रखी और बिना नाम लिये कांग्रेस नेता हरीश रावत पर निशाना साधा. रक्षामंत्री ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी बताकर खूब तारीफ़ की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के क्रिकेट की भी जमकर तारीफ की.
(Rajnath Singh in Uttarakashi)

रक्षा मंत्री ने पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुये कहा कि मैं भी मुख्यमंत्री रहा हूँ लेकिन मैं सोच भी नहीं सकता इतने काम कार्यकाल में कोई व्यक्ति इतनी तेजी से फैसले ले सकता है.

रक्षामंत्री के इस बयान का विपक्ष यह कहकर विरोध कर रहा है कि उन्होंने राज्य की जनता का अपमान किया है. विपक्ष का कहना है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बेहद निराशाजनक है वह इस तरीके के बयान सत्ता के घमंड में दे रहे हैं.
(Rajnath Singh in Uttarakashi)

–काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 day ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

5 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

5 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago